Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Shardiya Navratri 2023

Shardiya Navratri 2023:  आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें पूजन विधि

Shardiya Navratri 2023: आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें पूजन विधि

जीवन शैली, देश
नई दिल्ली (New Delhi)। नवरात्रि (Shardiya Navratri 2023 Day) के आठवें दिन मां महागौरी (Maa Mahagauri Puja) की पूजा की जाती है। आदिशक्ति श्रीदुर्गा (Adishakti Sridurga) का अष्टम रूप श्री महागौरी (Mahagauri) हैं। मां महागौरी का रंग अत्यंत गौर वर्ण है इसलिए इन्हें महागौरी (Mahagauri) के नाम से जाना जाता है। मान्यता के अनुसार अपनी कठिन तपस्या से मां ने गौर वर्ण प्राप्त किया था। तभी से इन्हें उज्जवला स्वरूपा महागौरी, धन ऐश्वर्य प्रदायिनी, चैतन्यमयी त्रैलोक्य पूज्य मंगला, शारीरिक मानसिक और सांसारिक ताप का हरण करने वाली माता महागौरी का नाम दिया गया। मां महागौरी का स्वरूप श्वेत वृषे समारूढ़ा श्वेताम्बरधरा शुचि:। महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा॥ अर्थ - मां दुर्गा का आठवां स्वरूप है महागौरी का। देवी महागौरी का अत्यंत गौर वर्ण हैं। इनके वस्त्र और आभूषण आदि भी सफेद ही हैं। इनकी चार भुजाएं हैं।...