Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: seven districts

मप्रः 11 आईएएस अधिकारियों का तबादला, सात जिलों के कलेक्टर बदले

मप्रः 11 आईएएस अधिकारियों का तबादला, सात जिलों के कलेक्टर बदले

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल। राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 11 अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की है। इस संबंध में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने रविवार देर रात आदेश जारी किया है। जिन आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है, उनमें सात जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। जारी आदेश के अनुसार, ग्वालियर कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह को अपर सचिव, मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है, साथ ही उन्हें मप्र पर्यटन विकास निगम में अपर प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जबकि उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह को मप्र सड़क विकास निगम में प्रबंध संचालक बनाया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री के सचिव एम. सेलवेन्द्रन को पंजीयन महानिरीक्षक एवं राजस्व विभाग में पदेन सचिव के साथ-साथ कृषि आयुक्त सह संचालक का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। इसी तरह आदिम जाति क्षेत्रीय विकास संचालक रविन्द्र कुमार चौधरी को शिवपुरी क...