Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: second list released

कर्नाटक विधानसभा चुनाव : भाजपा ने 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी

कर्नाटक विधानसभा चुनाव : भाजपा ने 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी

देश
नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। बुधवार को भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति ने 23 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस सूची में दो महिला उम्मीदवारों को भी टिकट दी गई है। इससे पहले मंगलवार को 189 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी। वहीं, भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति ने पंजाब में होने वाले एक लोकसभा उपचुनाव और ओडिशा के एक विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार के नामों की घोषणा कर दी है। जालंधर लोकसभा सीट से सरदार इंदर इकबाल सिंह अटवाल को उम्मीदवार बनाया गया है। ओडिशा के झारसुगुडा से टांकाधर त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया गया है। 10 मई को उपचुनाव होने हैं। उल्लेखनीय है कि कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए 10 मई को चुनाव होने हैं। मतगणना 13 मई को होगी। (एजेंसी, हि.स.)...