Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: script writing

शिवराज ने 2023 की स्क्रिप्ट लिखनी शुरू कर दी…!

अवर्गीकृत
- ऋतुपर्ण दवे देश का दिल मध्य प्रदेश हमेशा से ही अपनी सियासत के लिए बेहद अलग मुकाम रखता रहा है। एक दौर हुआ करता था जब यहां की सियासत में रियासत बेहद खास होती थीं। अब भी हैं। लेकिन वक्त कुछ बदला जरूर है। फिलहाल एक बेहद आम और साधारण किसान परिवार से आने वाले तथा अपने दमखम पर राजनीति में खास मुकाम तक पहुंचे शिवराज सिंह चौहान न केवल मुख्यमंत्री हैं बल्कि भाजपा के मुख्यमंत्रियों में अब तक के सबसे लंबे कार्यकाल को पूरा करने का रिकॉर्ड बना निरंतर बने हुए हैं। उनके भविष्य को लेकर चाहे जितनी और जैसी अटकलबाजियां लगें, वह केवल कयास से ज्यादा कुछ नहीं निकलीं। यह वही प्रदेश है जहां पहले भी और अब भी राजघराने या यूं कहें कि राज परिवार, जागीरदार और जमींदार, सियासत में खुद को सफल बनाने और जनता से जुड़े रहने के लिए किसी न किसी तरह से सक्रिय हैं। देसी रियासतों के विलय के बाद लोकतंत्र के जरिए जनता पर शासन कर...