Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Save wildlife

विश्व वन्यजीव दिवस: विलुप्त होने से पहले इन्हें बचा लो!

विश्व वन्यजीव दिवस: विलुप्त होने से पहले इन्हें बचा लो!

अवर्गीकृत
- आयुषी दवे जब हम वन्यजीव या वाइल्डलाइफ जैसे शब्द सुनते हैं तो अमूमन हमारे दिमाग में सबसे पहले जंगल और वहां रहने वाले शेर, चीता, भालू जैसे बड़े जानवरों का ख्याल आता है। दरअसल वन्यजीव उन सभी जीवों को कहा जाता है जिन्हें मनुष्य ने पालतू न बनाया गया हो। वन्यजीवों में न केवल जानवर बल्कि वह सभी पेड़-पौधे, कीड़े-मकोड़े, कवक और सूक्ष्म जीव भी आते हैं जो अपने प्राकृतिक वातावरण में बिना मनुष्य के दखल के रहते हैं। वन्यजीव पृथ्वी के हर महाद्वीप और लगभग सभी देशों में पाए जाते हैं। ये हमारी प्राकृतिक धरोहर का एक बहुत अहम हिस्सा हैं, क्योंकिपृथ्वी में पाए जाने वाले हर पारितंत्र यानी इको सिस्टम जैसे वन, रेगिस्तान, घास भूमि, मैदान, पर्वत, समुद्री क्षेत्र में इनकी अच्छी खासी संख्या देखी जा सकती है। पर्यावरण को संतुलित करने में वन्यजीव महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वन्य जीवन प्रकृति की विभिन्न प्रक्रिया क...