Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: satisfied

BWF विश्व चैंपियनशिप : चिराग-सात्विक की जोड़ी सेमीफाइनल में हारी, कांस्य पदक से करना पड़ा संतोष

खेल
टोक्यो। चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी की भारतीय जोड़ी को शनिवार को बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2022 में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। भारतीय जोड़ी को पुरुष युगल वर्ग के सेमीफाइनल में मलेशिया के हारून चिया और सोह वूई यिक की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा। कोर्ट 1 पर खेले गए इस मुकाबले में मलेशियाई जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 22-20, 18-21, 16-21 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। यह मुकाबला 1 घंटा 67 मिनट तक चला। इसी के साथ भारतीय जोड़ी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय पुरुष जोड़ी बन गई है। भारतीय जोड़ी की शुरुआत अच्छी रही। पहला गेम तेज-तर्रार एक्शन के साथ एक करीबी मुकाबला था। पहले गेम में चिराग और सात्विक ने 22-20 से जीत हासिल की। हालांकि, मलेशियाई जोड़ी ने दूसरे गेम में वापसी की और इस गेम में 21-18 से जीत दर्ज कर मैच में बराबरी हासिल कर ली। चिया और यिक ने अपना स...