Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Sarojini Naidu

सरोजिनी नायडू की स्वतंत्रता आंदोलन में थी अहम भूमिका

सरोजिनी नायडू की स्वतंत्रता आंदोलन में थी अहम भूमिका

अवर्गीकृत
- योगेश कुमार गोयल आजादी के राष्ट्रीय आन्दोलन में उल्लेखनीय योगदान देने वाली स्वतंत्रता सेनानियों में ‘नाइटिंगेल ऑफ इंडिया’ तथा ‘भारत कोकिला’ के नाम से विख्यात प्रख्यात कवयित्री और देश के सर्वोत्तम राष्ट्रीय नेताओं में से एक सरोजिनी नायडू का नाम सदैव आदर के साथ स्मरण किया जाता है। उनके नाम का जिक्र होते ही एक ऐसी महिला की छवि उभरकर सामने आती है, जिन्हें कई भाषाओं में महारत हासिल थी और जिनकी लिखी कविताएं हर ओर धूम मचाती थी। उन्हीं के सम्मान में उनके जन्मदिवस 13 फरवरी को अब प्रतिवर्ष ‘राष्ट्रीय महिला दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। 13 फरवरी 1879 को हैदराबाद में एक बंगाली परिवार में जन्मी सरोजिनी नायडू की 135वीं जयंती के अवसर पर 13 फरवरी 2014 से देश में राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत की गई थी और आज समूचा देश उनकी 145वीं जयंती मना रहा है। सरोजिनी नायडू के पिता अघोरनाथ चट्टोपाध्याय ...