Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

Tag: Sardarshahar

सरदारशहर के रण में फंसी राजस्थान भाजपा

सरदारशहर के रण में फंसी राजस्थान भाजपा

अवर्गीकृत
- रमेश सर्राफ धमोरा राजस्थान में पांच दिसंबर को सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान है। इसे जीतने के लिए जहां प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस के नेता पूरी ताकत लगाए हुए हैं। वहीं मतदान पूर्व ही भाजपा नेताओं ने हार मान ली है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने पिछले दिनों बयान दिया था कि उपचुनाव में कांग्रेस जीतती है और मुख्य चुनाव में भाजपा जीतती है। पूनिया का कहने का आशय था कि राजस्थान में विधानसभा के जो उपचुनाव हुए हैं उनमें अधिकांश में कांग्रेस जीती है। भाजपा सिर्फ राजसमंद विधानसभा सीट का ही उपचुनाव जीत पाई है। राजसमंद में भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी के निधन के बाद उनकी बेटी दीप्ति माहेश्वरी को टिकट देकर भाजपा ने उपचुनाव लड़वाया था और दीप्ति माहेश्वरी चुनाव में जीत गई थी। इसके अलावा अन्य सभी सात विधानसभा सीटों के उपचुनाव में भाजपा की हार हुई। इतना ही नहीं भाजपा ने धरियावद से पार्टी ...