Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

Tag: Sardar Vallabhbhai Patel

रक्तहीन क्रांति के संवाहक सरदार पटेल

रक्तहीन क्रांति के संवाहक सरदार पटेल

अवर्गीकृत
- रमेश सर्राफ धमोरा सरदार वल्लभभाई पटेल को भारत के लौह पुरुष के रूप में जाना जाता है। महात्मा गांधी ने वल्लभभाई पटेल को सरदार की उपाधि दी थी। उन्हें भारत के बिस्मार्क के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि उन्होंने भारत को एकजुट करने में एक प्रमुख भूमिका निभाई थी। भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन को वैचारिक एवं क्रियात्मक रूप में एक नई दिशा देने के कारण सरदार पटेल ने राजनीतिक इतिहास में एक गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त किया। उनके कठोर व्यक्तित्व में संगठन कुशलता, राजनीति सत्ता तथा राष्ट्रीय एकता के प्रति अटूट निष्ठा थी। भारत के स्वतंत्रता संग्राम मे उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। देश के वो पहले गृहमंत्री गृहमंत्री थे जिन्होंने भारतीय नागरिक सेवाओं (आईसीएस) का भारतीयकरण कर इन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवाएं (आईएएस) बनाया। अंग्रेजों की सेवा करने वालों में विश्वास भरकर उन्हें राजभक्ति से देशभक्ति की ओर मोड़ा। यदि...
सरदार वल्लभ भाई पटेल ने भारत माता की अतुलनीय सेवा की : शिवराज

सरदार वल्लभ भाई पटेल ने भारत माता की अतुलनीय सेवा की : शिवराज

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल (Sardar Vallabh Bhai Patel) ने भारत माता (Mother India) की अतुलनीय सेवा की। वे भारत के ऐसे गृह मंत्री थे, जिन्होंने दृढ़संकल्प से अंग्रेजों की भारत को बाँटने की कुटिल चाल को असफल किया। सरदार पटेल ने संघर्ष का इतिहास बनाया। परतंत्रता की बेड़ियों से देश को आजाद कराने में भी योगदान दिया। चाहे खेड़ा आंदोलन हो या बारडोली सत्याग्रह या फिर भारत छोड़ो आंदोलन। सरदार पटेल ने सभी में योगदान दिया। मुख्यमंत्री चौहान सोमवार शाम को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में स्व. सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का सबसे महत्वपूर्ण योगदान 563 भारतीय रियासतों का भारतीय संघ में सफलतापूर्वक विलय करवाना है। उन्होंने रियासतों के नवाबों और राजाओं को बुलाया और उन्हें ...