Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Sammed peak

केंद्र का बड़ा फैसला, सम्मेद शिखर पर पर्यटन गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश

केंद्र का बड़ा फैसला, सम्मेद शिखर पर पर्यटन गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश

देश
नई दिल्ली (new Delhi)। झारखंड (Jharkhand) के गिरिडीह जिले के पारसनाथ (Parasnath of Giridih district) में स्थित जैन समुदाय के पवित्र तीर्थ स्थल सम्मेद शिखर (Holy Shrine Sammed Shikhar) को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला (Central government's big decision) किया है। केंद्र ने सम्मेद शिखर पर पर्यटन एवं ईको टूरिज्म गतिविधियों पर रोक लगा दी है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी अधिसूचना में यह बात कही गई है। केंद्र सरकार ने तीन साल पहले जारी अपना आदेश वापस ले लिया। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार पवित्र जैन धार्मिक स्थल 'सम्मेद शिखरजी पर्वत क्षेत्र' में सभी पर्यटन एवं ईको टूरिज्म गतिविधियों पर पाबंदी लगा दी है। इसके साथ इन पाबंदियों और नियमों के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार को तुरंत सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पारसनाथ पर्वत क्षेत...
जैन-तीर्थ की पवित्रताः चिंता?

जैन-तीर्थ की पवित्रताः चिंता?

अवर्गीकृत
- डॉ. वेदप्रताप वैदिक झारखंड के गिरिडीह जिले में सम्मेद शिखर नामक एक जैन तीर्थ स्थल है। एक दृष्टि से यह संसार के संपूर्ण जैन समाज का अत्यंत महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है। यह वैसा ही है, जैसा कि हिंदुओं के लिए हरिद्वार है, यहूदियों और ईसाइयों के लिए यरूशलम है, मुसलमानों के लिए मक्का-मदीना है और सिखों के लिए अमृतसर का स्वर्ण मंदिर है। सम्मेद शिखर में जैनों के 24 में से 20 तीर्थंकरों ने निर्वाण प्राप्त किया है। दुनिया में किसी भी जैन संप्रदाय का कोई भी व्यक्ति कहीं भी रहता हो, उसकी इच्छा यह रहती है कि जीवन में कम से कम एक बार वह सम्मेद शिखरजी की यात्रा जरूर कर ले। मेरे कुछ जैन परिवारजन ने बताया कि अपने बाल्यकाल में वे जब सम्मेद शिखर पर जाते थे तो मुँहपट्टी लगाए रखते थे या मुँह खोलते ही नहीं थे ताकि किसी जीव की हिंसा न हो जाए। ऐसा पवित्र भाव जिस तीर्थ के लिए करोड़ों लोगों के दिल में रहता हो, यदि उ...