Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: saina nehwal

जापान ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे किदांबी श्रीकांत, लक्ष्य सेन और साइना नेहवाल बाहर

खेल
टोक्यो। राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता किदांबी श्रीकांत ने बुधवार को जापान ओपन के पहले दौर में दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी ली ज़ी जिया को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। श्रीकांत ने ली को 22-20, 23-21 से हराया। ली ज़ी जिया ने पिछले सभी मुकाबलों में किदांबी श्रीकांत को हराया था और यह पहली बार था जब भारतीय खिलाड़ी ने जीत दर्ज की। हालांकि लक्ष्य सेन और साइना नेहवाल को हार का सामना करना पड़ा। लक्ष्य को पहले दौर में जापान के निशिमोटो के हाथों 21-18, 14-21, 13-21 से हार का सामना करना पड़ा। टूर्नामेंट में भारत के शीर्ष पदक के दावेदार अपने शानदार फॉर्म को दोहरा नहीं सके और तीन सेटों में मैच हार गए। सेन ने पहला सेट जीता लेकिन दूसरे और तीसरे सेट में अपनी लय खो दी और हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।। वहीं, साइना नेहवाल को अकाने यामागुची ने अपने घरेलू दर्शकों के सामने 21-9, 21-17 से हरा...

BWF विश्व चैंपियनशिप : साइना नेहवाल ने जीत से की अपने अभियान की शुरुआत

खेल
टोक्यो। लंदन ओलंपिक (London Olympics) की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल (Bronze medalist Saina Nehwal) ने चल रहे बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2022 (BWF World Championship 2022) में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। साइना ने मंगलवार को महिला एकल वर्ग (women's singles) के अपने पहले दौर के मैच में हांगकांग की चेउंग नगन यी को सीधे गेम में हराया। 2015 विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता साइना ने कठिन शुरुआत की और एक समय वह 4-7 से पीछे चल रही थीं, इसके बाद ब्रेक से पहले उन्होंने शानदार वापसी की और अपने अंतर को कम करते हुए स्कोर 10-11 कर दिया। अंत में साइना ने पहला गेम 21-19 से अपने नाम किया। दूसरे गेम में दो बार की विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता नेहवाल ने लगातार चार अंक जीते और गेम 21-9 से जीत लिया। साइना ने यह मैच केवल 38 मिनट में 21-19 21-9 से अपने नाम किया और नगन यी के खिलाफ पांच मुकाबलों में चौथ...