Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: sailing

विष्णु सरवनन ने नौकायन में भारत के लिए पहला पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल किया

विष्णु सरवनन ने नौकायन में भारत के लिए पहला पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल किया

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड (Adelaide, Australia) में 2024 आईएलसीए विश्व चैम्पियनशिप (2024 ILCA World Championship) में मंगलवार को अपने 26वें स्थान के परिणाम के साथ, विष्णु सरवनन (Vishnu Saravanan) ने नौकायन में 2024 पेरिस ओलंपिक (2024 paris olympics) के लिए भारत का पहला कोटा स्थान सुरक्षित कर लिया है। दस रेस के बाद, विष्णु ओलंपिक कोटा रैंकिंग में पांचवें स्थान पर रहे और पेरिस ओलंपिक 2024 में एक स्थान हासिल किया। एडिलेड में आईएलसीए विश्व चैम्पियनशिप 2024 के लिए उन देशों के लिए सात कोटा उपलब्ध थे, जिन्होंने पहले ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं किया था। शीर्ष 10 में जगह बनाने और स्वर्ण स्पर्धा में आगे बढ़ने के बाद, 24 वर्षीय नाविक को ओलंपिक कोटा मिलना सुनिश्चित हो गया था। भारतीय खेल प्राधिकरण ने एक्स पर लिखा, "विष्णु सरवनन ने एडिलेड में आयोजित आईएलसीए विश्व चैम्पियनशिप...
एशियाई खेल : नौकायन में भारत ने एक रजत सहित जीते तीन पदक

एशियाई खेल : नौकायन में भारत ने एक रजत सहित जीते तीन पदक

खेल
हांगझू। एशियाई खेलों में मंगलवार को नौकायन में भारत ने तीन पदक जीते, जिसमें एक रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। आज सबसे पहले नौकायन में भारत को पहला पदक 17 वर्षीय नेहा ठाकुर ने दिलाया। नेहा ने 19वें एशियाई खेलों में नौकायन में लड़कियों की डिंगी- आईएलसीए 4 श्रेणी में रजत पदक जीता। इसके बाद विष्णु सरवनन ने पुरुषों की डिंगी– आईएलसीएव7 स्पर्धा में 34 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। नौकायन में भारत को तीसरा पदक इबाद अली ने दिलाया। इबाद ने पुरुषों की विंडसर्फर आरएस:एक्स स्पर्धा में 52 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। थाईलैंड के नत्थाफोंग फोनोपराट ने 29 के स्कोर साथ रजत और दक्षिण कोरिया के चो वोनवू ने 13 के स्कोर साथ स्वर्ण पदक जीता।...