Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

Tag: Russia said 53 prisoners of war were killed in rockets fired by Ukraine

रूस ने कहा, यूक्रेन की ओर से दागे गए रॉकेट में मारे गए थे 53 युद्धबंदी

विदेश
कीव। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को पांच माह से अधिक हो गए हैं। दोनों देशों को इस युद्ध में खासी जनहानि का सामना भी करना पड़ा है। इस बीच रूस समर्थित अलगाववादियों ने दावा किया है कि यूक्रेन के हमले में यूक्रेन के ही 53 युद्धबंदी मारे गए हैं। यूक्रेन ने युद्धबंदियों के मारे जाने की जांच संयुक्त राष्ट्र संघ व रेड क्रॉस से कराने की बात कही है। पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थित अलगववादियों ने कहा है कि मैरियूपोल पर कब्जे की जंग के दौरान बड़ी संख्या में लोग बंधक बनाए गए थे। इनमें से 53 युद्धबंदी यूक्रेन की गोलीबारी में मारे गए हैं। रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल इगोर कोनाशेंकोव ने भी कहा कि रूसी नियत्रंण वाले दोनेस्क क्षेत्र में ओलेनिवका कस्बे की एक जेल पर यूक्रेन की ओर से रॉकेट दागे गए, जिसमें 75 यूक्रेनी युद्धबंदी घायल हुए। इससे क्षेत्र में तनाव है। ...