Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

Tag: Rising temperature

बढ़ता ताप, झुलसती धरती

बढ़ता ताप, झुलसती धरती

अवर्गीकृत
- आयुषी दवे दुनिया और कितनी गर्मी झेलने को तैयार है? यह सवाल बेहद गंभीर है और लोग इससे कब तक बेखबर रहेंगे यह समझ से परे है। अब तो इंसान क्या दूसरे जीव, जन्तु भी गर्मी से बेहाल होकर इस कदर बेकाबू हो रहे हैं कि कई तरह की तबाहियों का कारण बने हुए हैं। लेकिन हम हैं कि अपनी प्यारी धरती की तपिश को बजाए कम करने के और बढ़ाए जा रहे हैं। दुनिया में क्या धरती का तापमान बढ़ाकर ही विकास की कहानी लिखी जा सकती है? क्या दुनिया में अबकी बार साल 2023 से अधिक गर्म 2024 कहलाएगा? जलवायु शोधकर्ता इसी पर चिंतित हैं। हमें नहीं भूलना चाहिए कि वैज्ञानिकों ने ही खुलासा किया था कि पिछले साल उत्तरी गोलार्ध में इतनी गर्मी पड़ी कि करीब 2,000 साल का रिकॉर्ड टूटा और इसीलिए 2023, धरती पर अब तक का सबसे गर्म वर्ष कहलाया। अब इंग्लैंड में रोहेम्पटन विश्वविद्यालय का सामने आया नया शोध बेहद चिंताजनक है जो बताता है कि जब पृथ...
बढ़ते तापमान की बड़ी चुनौती

बढ़ते तापमान की बड़ी चुनौती

अवर्गीकृत
- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद शर्मा यदि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग के वरिष्ठ वैज्ञानिकों की माने तो बढ़ते तापमान का असर आने वाले दिनों में तेजी से देखा जाएगा। संभावना तो यहां तक व्यक्त की जा रही है कि यही हालात रहे तो जीवन-दायिनी गंगा-यमुना नदी का जलस्तर गिर सकता है। हालात यहां तक हो सकते हैं कि गंगा-यमुना के बहाव क्षेत्र में तेजी से पानी का स्तर कम हो जाए। यहां तक कि इस क्षेत्र में पानी का संकट हो सकता है। यह चेतावनी आज की नहीं हैं अपितु भू-वैज्ञानिकों और पर्यावरणविद लंबे समय से दे रहे हैं। प्रकृति भी लगातार डेढ़-दो दशक से चेता रही है पर हम उसकी अनदेखी कर रहे हैं। आज हिमालय क्षेत्र भूगर्भीय हलचल का केंद्र बनता जा रहा है। गत दशकों में हिमालय पर्वतमाला शृंखला में सर्वाधिक हलचल देखने को मिली है। साल में एक-दो नहीं अपितु आये दिन धरती हिलने लगी है। भूस्खलन होने लगे हैं। साल में एक-दो बड़े भूस...