Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: richest person

मुकेश अंबानी को पछाड़कर फिर एशिया के सबसे अमीर शख्स बने गौतम अडाणी

मुकेश अंबानी को पछाड़कर फिर एशिया के सबसे अमीर शख्स बने गौतम अडाणी

देश, बिज़नेस
नई दिल्ली (New Delhi)। दुनिया के टॉप अरबपतियों (World's top Billionaires list) की सूची में बड़ा फेरबदल (Big reshuffle) हुआ है। अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी (Gautam Adani) ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के प्रमुख मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को एक बार फिर पछाड़कर एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स की शनिवार को जारी ताजा सूची के मुताबिक अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी की नेटवर्थ 5.45 अरब डॉलर से उछलकर 111 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। इसके साथ ही वह दुनिया के अमीरों की सूची में 11वें और एशिया में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। आरआईएल प्रमुख मुकेश अंबानी 109 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की सूची में 12वें और एशिया में दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। इंडेक्स की ताजा सूची के मुताबिक फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट 207 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पहले पा...