Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: RG Kar Medical College

धीमा न्याय निर्भयाओं को कर रहा कमजोर

धीमा न्याय निर्भयाओं को कर रहा कमजोर

अवर्गीकृत
- प्रियंका सौरभ कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में हुए शर्म से डुबो देने वाले हौलनाक कांड ने कई तरह के सवाल पैदा किए हैं। कार्यस्थलों पर महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं को रोकने के तमाम प्रयासों के बीच मेडिकल स्टूडेंट (ट्रेनी लेडी डॉक्टर) की रेप के बाद की गई हत्या से सारे देश में उबाल है। ऐसे मामलों में धीमी न्याय प्रक्रिया भी निर्भयाओं के हौसले को कमजोर करती है। कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम (2013) जैसे प्रगतिशील कानूनों के अस्तित्व के बावजूद, निगरानी , जवाबदेही और संस्थागत समर्थन की कमी के कारण उनका कार्यान्वयन कमजोर बना हुआ है। राष्ट्रीय महिला आयोग के एक अध्ययन में पाया गया कि कई कार्यस्थलों में आंतरिक शिकायत समितियों का अभाव है , जो यौन उत्पीड़न अधिनियम को लागू करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। संस्थाओं के भीतर भ्रष्टाचार, हिंसा के पीड़ितों के लिए न्याय में बाधा ...