Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: registers

विश्वकप 2023: भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, दर्ज की लगातार पांचवी जीत

विश्वकप 2023: भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, दर्ज की लगातार पांचवी जीत

खेल
धर्मशाला। भारतीय क्रिकेट टीम विश्वकप 2023 प्रतियोगिता में अपने बेहतरीन दौर में चल रही है। भारत ने रविवार को धर्मशाला में खेलते हुए न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने विश्वकप प्रतियोगिताओं में पिछले 20 वर्ष के सूखे को भी खत्म किया। पिछली बार वर्ष 2003 में विश्वकप में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराया था, उसके बाद खेले गए विश्वकप के किसी भी टूर्नामेंट में भारत किवी टीम को नहीं हरा सकी थी। न्यूजीलैंड की ओर से मिले 274 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने सधी शुरुआत की। पहले विकेट के लिए कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार 71 रन जोड़े। गिल के 26 रन बनाकर आउट होते ही 76 के कुल योग पर रोहित भी 46 रन बनाकर चलते बने। फिर विराट कोहली ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर 52 रनों की साझेदारी की। यह जोड़ी अय्यर (33 रन) के आउट होने पर टूटी। इसके बाद केएल राहुल ने क...