Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: reducing

डब्ल्यूटीओ ने 2023 के लिए वैश्विक व्यापार का अनुमान घटाकर एक फीसदी किया

डब्ल्यूटीओ ने 2023 के लिए वैश्विक व्यापार का अनुमान घटाकर एक फीसदी किया

देश, बिज़नेस
नई दिल्ली। दुनिया (world) में मंदी का खतरा मंडराने (danger of recession looms large) के बीच विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) (World Trade Organization- WTO) ने वर्ष 2023 के लिए वैश्विक व्यापार के पूर्वानुमान (global business forecast) को घटाकर एक फीसदी कर दिया है। इससे पहले डब्ल्यूटीओ ने 3.4 फीसदी वृ्द्धि रहने का अनुमान जताया था। हालांकि, डब्ल्यूटीओ ने वर्ष 2022 में वैश्विक व्यापार में 3.5 फीसदी वृद्धि का अनुमान जताया है। डब्ल्यूटीओ के गुरुवार को जारी एक बयान के मुताबिक वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण विश्व व्यापार में होने वाली वृद्धि 2023 में घटकर एक फीसदी तक रह सकती है। हालांकि, 2022 के वैश्विक व्यापार में 3.5 फीसदी वृद्धि का अनुमान है, जबकि इससे पहले अप्रैल में डब्ल्यूटीओ ने समान अवधि के लिए 3 फीसदी वृद्धि का अनुमान जताया था। डब्ल्यूटीओ के मुताबिक विश्व व्यापार की गति 2022 की दूसरी छमाही...

अदालतों में मुकदमों के अंबार को कम करने पर हो मंथन

अवर्गीकृत
- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद शर्मा लाख प्रयासों के बावजूद देश की अदालतों में मुकदमों का अंबार कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक मोटे अनुमान के अनुसार देश की अदालतों में सात करोड़ से अधिक केस लंबित हैं। इनमें से करीब 87 फीसदी केस देश की निचली अदालतों में लंबित हैं तो करीब 12 फीसदी केस राज्यों के उच्च न्यायालयों में लंबित चल रहे हैं। देश की सर्वोच्च अदालत में एक प्रतिशत केस लंबित हैं। पिछले दिनों जयपुर में आयोजित एक समारोह के दौरान न्यायालयीय प्रक्रिया और सर्वोच्च न्यायालय में पैरवी करने वाले वकीलों की फीस को लेकर अच्छी खासी चर्चा हुई। इस समय अदालत में सुबह साढ़े नौ बजे सुनवाई आरंभ करने की पहल पर भी विमर्श जारी है। सरकार ने मानसून सत्र में कुछ बदलावों के साथ मध्यस्थता विधेयक लाने का संकेत दिया है। न्यायालयों में मुकदमों के अंबार से सभी पक्ष चिंतित हैं। इस अंबार को कम करने के लिए कोई ऐसी रणनीत...