Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

Tag: reached Tanzania

विदेश मंत्री एस. जयशंकर चार दिवसीय यात्रा पर तंजानिया पहुंचे

विदेश मंत्री एस. जयशंकर चार दिवसीय यात्रा पर तंजानिया पहुंचे

विदेश
जंजीबार (Zanzibar)। विदेश मंत्री एस. जयशंकर (Foreign Minister S. Jaishankar) बुधवार को चार दिवसीय यात्रा पर तंजानिया (Tanzania four-day visit) के जंजीबार पहुंचे। विदेश मंत्री इस दौरान वहां के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे और तंजानिया गए भारतीय नौसेना जहाज त्रिशूल पर आयोजित स्वागत समारोह में भी भाग लेंगे। विदेश मंत्री ने तंजानिया पहुंचने के बाद ट्वीट कर कहा कि जंजीबार में आगमन, गर्मजोशी से स्वागत के लिए पर्यटन मंत्री सिमाई सईद को धन्यवाद। उन्होंने कहा कि तंजानिया में अपने कार्यक्रम को लेकर उत्सुक हूं, जिससे हमारी ऐतिहासिक साझेदारी और गहरी होगी। विदेश मंत्री 5 और 6 जुलाई को जंजीबार की यात्रा करेंगे, जहां वह भारत सरकार की मदद व कर्ज से बन रही जल आपूर्ति परियोजना की समीक्षा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह तंजानिया यात्रा पर गए भारतीय नौसेना के जहाज त्रिशूल पर आयोजित एक स्वागत सम...