Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Rajnath Singh

भारत चंद्रमा पर लैंडिंग कर चुका, राहुल यान को लॉन्च नहीं कर पा रही कांग्रेसः राजनाथ सिंह

भारत चंद्रमा पर लैंडिंग कर चुका, राहुल यान को लॉन्च नहीं कर पा रही कांग्रेसः राजनाथ सिंह

देश, मध्य प्रदेश
- भारत अब कमजोर नहीं, मोदी के नेतृत्व में ताकतवर देश बना : रक्षा मंत्री ग्वालियर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अब कमजोर देश नहीं बल्कि एक ताकतवर राष्ट्र बन गया है। मोदी सरकार से पहले आतंकवादी देश में आते थे और वारदातें करके लौट जाते थे लेकिन इस बार आतंकियों ने जब पुलवामा पर हमला किया तो मोदी सरकार ने 10 मिनट में फैसला किया और हमारी सेना ने एयर स्ट्राइक करके आतंकियों और उनके आका को जवाब दे दिया। आज भारत अपनी सीमा के अंदर और सीमा पार करके भी देश की रक्षा करने में सक्षम है। 2014 से पहले जब भारत बोलता था, तो दुनिया उस पर ध्यान नहीं देती थी लेकिन आज जब भारत बोलता है, तो सारी दुनिया ध्यान से सुनती है। मोदी के नेतृत्व में भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग कर रहा है, मंगल यान की तैयारी कर रहा है लेकिन कांग्रेस पार्टी अपने राहुल यान को ही लॉन्च नहीं कर पा रही है। राजनाथ सिंह ...
देश की अर्थ-व्यवस्था में मध्यप्रदेश का अहम योगदान: राजनाथ सिंह

देश की अर्थ-व्यवस्था में मध्यप्रदेश का अहम योगदान: राजनाथ सिंह

देश, मध्य प्रदेश
- रक्षा मंत्री ने नीमच से की भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारम्भ भोपाल (Bhopal)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) ने कहा है कि राजनीतिक क्षेत्र में संवेदनशीलता राज्य के विकास का आधार बनती है। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने संवेदनशील मुख्यमंत्री (Chief Minister) के रूप में जनता का सेवक बनकर कार्य किया है। उनकी जनसेवा के कारण मध्यप्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर आ चुका है और विकास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2001-02 में मध्यप्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 71 हजार 594 करोड़ था, जो आज 2023 में 13 लाख 22 हजार करोड़ से अधिक हो चुका है। इसी तरह बीस सालों में मध्यप्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 11 हजार 718 से बढ़कर एक लाख 40 हजार अर्थात् दस गुना बढ़ चुकी है। भारत की गरीबी को कम करने में मध्यप्रदेश का महत्वपू...
किसान अन्नदाता ही नहीं, भारत का भाग्य विधाता भी हैः राजनाथ सिंह

किसान अन्नदाता ही नहीं, भारत का भाग्य विधाता भी हैः राजनाथ सिंह

देश, मध्य प्रदेश
- किसान-कल्याण महाकुंभ में किसानों के खाते में 6 हजार 423 करोड़ रुपये अंतरित भोपाल। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि किसान अन्नदाता ही नहीं, भारत का भाग्य विधाता भी है। किसान के बेटों ने सीमाओं की रक्षा की है। भारत को ताकतवर बनाने के लिए किसानों को ताकतवर बनाना होगा। चाहे स्वतंत्रता की लड़ाई हो, वर्ष 1857 का संग्राम हो, चम्पारण का सत्याग्रह हो या गुजरात के बारडोली का आंदोलन, किसानों ने अंग्रेजों की चूल्हें हिला दी थीं। आज मध्यप्रदेश में इस किसान-कल्याण महाकुंभ में किसानों की बड़ी संख्या में उपस्थिति हर्षित करने वाली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में विकास और किसान, गरीब, बेटियों आदि सभी के लिये करिश्माई कार्य कर रहे हैं। वे जनता के लिये तहे दिल से कार्य कर रहे हैं। जनता उन्हें कितना अधिक प्यार करती है, यह आज मैं देख रहा हूँ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को राजगढ़ जिले में ...
लखनऊ में बनेगी ब्रह्मोस मिसाइल : राजनाथ सिंह

लखनऊ में बनेगी ब्रह्मोस मिसाइल : राजनाथ सिंह

देश
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की विश्वसनीयता बढ़ी लखनऊ। केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) ने कहा कि ब्रह्मोस मिसाइल (brahmos missile) भी हिन्दुस्तान में यदि कहीं बनेगी तो दिल्ली के अलावा लखनऊ (Lucknow) में उसका निर्माण होगा। लखनऊ में स्थापना इकाई का कार्य तीव्र गति से चल रहा है और आगामी तीन चार साल में ब्रह्मोस निर्माण भी आरम्भ होगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि जब मैं रक्षा मंत्री बना, तब रक्षा मंत्रालय द्वारा सारा हथियार, बंदूक, रायफल हम लोग विदेशों से मंगाते थे। 900 करोड़ का एक्सपोर्ट होता था लेकिन आज हम लोग 18 से 20,000 करोड़ का एक्सपोर्ट कर रहे हैं। राजधानी में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षामंत्री ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में जबसे सरकार केंद्र में आई है, तबसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की विश्वसनीयता बढ़ी है। भारत का मस्तक सारी दुनिया में ऊंचा हुआ है। पहले ...

भारत का सांस्कृतिक और सामरिक संदेश

अवर्गीकृत
- डॉ. दिलीप अग्निहोत्री राष्ट्र जीवन में सांस्कृतिक और सामरिक दोनों विषयों का महत्व होता है। संस्कृति की दृष्टि से भारत सदैव समृद्ध रहा है। नरेन्द्र मोदी सरकार ने राष्ट्र की सांस्कृतिक चेतना जागृत की है। यही नहीं, सरकार सामरिक मजबूती पर भी विशेष ध्यान दे रही है।रक्षा तैयारी के लिहाज से वर्तमान सरकार का कार्यक्रम अभूतपूर्व रहा है।अनुमान है कि अगले दो वर्षों में यहह सरकार अपने ही कीर्तिमान को पीछे छोड़ देगी। आत्मनिर्भर भारत अभियान ने भारत को शक्तिशाली बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इसके बाद भी विश्व शांति के प्रति भारत का दृष्टिकोण में परिवर्तन नहीं हुआ है। शांति भारत की विरासत और प्रकृति है। दुनिया में केवल भारतीय चिंतन ने विश्व शांति और मानव कल्याण को महत्व दिया है। किन्तु इस चिंतन के अनुरूप कार्य करने के लिए भारत का शक्तिशाली होना अपरिहार्य है। हिंसक प्रवृत्ति के देश शांति की भाषा ...