Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

Tag: rajasthan congress

राजस्थान कांग्रेस में ‘एक व्यक्ति एक पद’ सिद्धांत को ठेंगा

राजस्थान कांग्रेस में ‘एक व्यक्ति एक पद’ सिद्धांत को ठेंगा

अवर्गीकृत
- रमेश सर्राफ धमोरा कांग्रेस ने उदयपुर में अपने चौथे चिंतन शिविर में गिरते जनाधार को रोकने और नीतियों में क्रांतिकारी बदलाव के लिए कई अहम प्रस्ताव पारित किए थे। सभी बड़े नेताओं ने एक सुर में समर्थन करते हुए उन्हें सख्ती से लागू करने की बात कही थी। इस चिंतन शिविर को संपन्न हुए कई महीने बीत चुके हैं। फिर भी वहां पारित कई प्रस्तावों पर अभी तक अमल नहीं हो पाया है। राजस्थान कांग्रेस कमेटी चिंतन शिविर की आयोजक थी। मगर राजस्थान में ही उस शिविर में पारित प्रस्तावों पर अमल नहीं हो पा रहा है। उदयपुर चिंतन शिविर में सबसे मुख्य प्रस्ताव 'एक व्यक्ति एक पद' का सिद्धांत था। इसमें तय किया गया था कि गांधी परिवार को छोड़कर बाकी पार्टी के सभी नेताओं पर 'एक व्यक्ति एक पद' का सिद्धांत लागू होगा तथा सभी नेताओं को पार्टी के इस सिद्धांत को मानना होगा। मगर राजस्थान में एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत का पालन आज तक नही...
अपनों ने कराई गहलोत की फजीहत

अपनों ने कराई गहलोत की फजीहत

अवर्गीकृत
- रमेश सर्राफ धमोरा राजस्थान कांग्रेस में चल रहे राजनीतिक घमासान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस आलाकमान के निशाने पर आ गए हैं। उनके अपने चहेते नेताओं द्वारा करवाई गई फजीहत के चलते गहलोत को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से लिखित में माफी मांगनी पड़ी। इसके साथ ही सोनिया गांधी के आवास के बाहर आकर मीडिया के समक्ष भी उन्हें बार-बार माफी मांगने की बात दोहरानी पड़ी। ऐसी स्थिति का सामना मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपने पचास साल के राजनीतिक कैरियर में शायद ही कभी करना पड़ा हो। कुछ समय पहले तक तो मुख्यमंत्री गहलोत कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे थे। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस आलाकमान में सर्वसम्मति बन चुकी थी। वहीं एकाएक घटनाचक्र इतनी तेजी से घूमा कि कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तो दूर अब तो उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी भी खतरे में नजर आने लगी है। गहलोत समर्थकों न...