Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: questions

कितना जायज है ईवीएम पर सवाल?

कितना जायज है ईवीएम पर सवाल?

अवर्गीकृत
- सुरेश हिन्दुस्तानी देश में प्रायः हर उस चुनाव के बाद विद्युतीय मतदान मशीन (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) पर सवाल उठते रहे हैं, जब किसी भी विपक्ष की सरकार नहीं बन पाती। इस बार भी लोकसभा चुनाव के बाद देर से ही सही, लेकिन (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) ईवीएम पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि अभी स्वर इसलिए भी धीमे हैं, क्योंकि लोकसभा चुनाव में विपक्ष के राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत बढ़ाकर एक मजबूत विपक्ष बनने का रास्ता तैयार कर लिया है। देश के राजनीतिक इतिहास में ऐसा दृश्य पहली बार दिख रहा है, जब विपक्ष सरकार बनाने से दूर रहकर भी अपनी विजय का अहसास करा रहा है। इसके विपरीत सत्ता पाने वाले राजग इस बात की समीक्षा कर रहा है कि उसकी सीटें कम कैसे हो गईं। जबकि यह समीक्षा विपक्षी दलों को करना चाहिए। खैर… बात हो रही थी ईवीएम की। इस लोकसभा चुनाव से पूर्व भी भाजपा के नेतृत्व में दो बार केंद्र में सरकार बनी, तब भ...
बढ़ता ताप, झुलसती धरती

बढ़ता ताप, झुलसती धरती

अवर्गीकृत
- आयुषी दवे दुनिया और कितनी गर्मी झेलने को तैयार है? यह सवाल बेहद गंभीर है और लोग इससे कब तक बेखबर रहेंगे यह समझ से परे है। अब तो इंसान क्या दूसरे जीव, जन्तु भी गर्मी से बेहाल होकर इस कदर बेकाबू हो रहे हैं कि कई तरह की तबाहियों का कारण बने हुए हैं। लेकिन हम हैं कि अपनी प्यारी धरती की तपिश को बजाए कम करने के और बढ़ाए जा रहे हैं। दुनिया में क्या धरती का तापमान बढ़ाकर ही विकास की कहानी लिखी जा सकती है? क्या दुनिया में अबकी बार साल 2023 से अधिक गर्म 2024 कहलाएगा? जलवायु शोधकर्ता इसी पर चिंतित हैं। हमें नहीं भूलना चाहिए कि वैज्ञानिकों ने ही खुलासा किया था कि पिछले साल उत्तरी गोलार्ध में इतनी गर्मी पड़ी कि करीब 2,000 साल का रिकॉर्ड टूटा और इसीलिए 2023, धरती पर अब तक का सबसे गर्म वर्ष कहलाया। अब इंग्लैंड में रोहेम्पटन विश्वविद्यालय का सामने आया नया शोध बेहद चिंताजनक है जो बताता है कि जब पृथ...
विदेशी सैलानियों की सुरक्षा का सवाल ?

विदेशी सैलानियों की सुरक्षा का सवाल ?

अवर्गीकृत
- प्रभुनाथ शुक्ल भारत घूमने आए विदेशी सैलानियों की सुरक्षा का सवाल हमारे सामने यक्ष प्रश्न बनकर खड़ा है। विदेशी सैलानियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं जहां हमें कठघरे में खड़ा करती हैं वहीं उनसे मारपीट, लूट और अधिक पैसे वसूलने की घटनाएं भी आम हैं। हमारे देश की संस्कृति अतिथि देव भव: की है। झारखंड के दुमका में एक स्पेनिश महिला के साथ कथित तौर पर गैंगरेप की घटना हमारे लिए चिंता का विषय है। भारत हमेशा से विदेशी सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। यहां की प्राकृतिक बनावट और धार्मिक विविधता लोगों को यहां खींच लाती है। प्राकृतिक वातावरण विदेशी सैलानियों की पहली पसंद हैं। विदेशी पर्यटकों को भौगोलिक एवं प्राकृतिक बनावट के साथ विविधता में एकता की संस्कृति अपनी तरफ आकर्षित करती है। दुमका में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना कोई पहली वारदात नहीं है। भारत में अकसर विदेशी पर्यटक इस तरह की घटना का ...
सीतारमण ने मुंबई लोकल ट्रेन में किया सफर, यात्रियों के सवालों का दिया जवाब

सीतारमण ने मुंबई लोकल ट्रेन में किया सफर, यात्रियों के सवालों का दिया जवाब

देश, बिज़नेस
नई दिल्ली (New Delhi)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने शनिवार को आम आदमी (Common man) से रूबरू हुईं। उन्होंने मुंबई लोकल ट्रेन (Mumbai local train) में घाटकोपर से कल्याण तक का सफर किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से बातचीत की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें निर्मला सीतारमण को यात्रियों के सवालों का जवाब देते हुए देखा जा सकता है। वित्त मंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पोस्ट पर जारी एक बयान में कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मुंबई लोकल ट्रेन में सफर का अनुभव लिया। सीतारमण ने लाखों मुंबईकरों के दैनिक आवागमन का साधन और आर्थिक राजधानी मुंबई शहर की प्रतिष्ठित लोकल ट्रेन में सफर भी किया। वित्त मंत्री कार्यालय की ओर से सीतारमण के घाटकोपर से कल्याण स्टेशन तक की यात्रा की तस्वीरें साझा की गई हैं। इसके अलावा पो...
एग्जिट पोल की विश्वसनीयता पर उठते रहे हैं सवाल

एग्जिट पोल की विश्वसनीयता पर उठते रहे हैं सवाल

अवर्गीकृत
- योगेश कुमार गोयल कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया के समापन के साथ ही तमाम सर्वे एजेंसियों द्वारा अपने-अपने एग्जिट पोल्स का प्रसारण कर दिया गया। अधिकांश एग्जिट पोल में कर्नाटक में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने या बहुमत के करीब रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है लेकिन कुछ एग्जिट पोल ऐसे भी हैं, जिनमें भाजपा को कांग्रेस पर बढ़त मिलने या सत्तासीन होने की भविष्यवाणी की गई है। न्यूज नेशन-सीजीएस के एग्जिट पोल में भाजपा को 114 और कांग्रेस को 86 सीटें मिलने जबकि सुवर्णा न्यूज-जन की बात के पोल में भाजपा को 106 और कांग्रेस को 98 सीट, न्यूज 18-राजनीति के पोल में भाजपा को 100 और कांग्रेस को 92 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। दूसरी ओर इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 135 और भाजपा को 85, न्यूज 24-टुडेज चाणक्य के पोल में कांग्रेस को 120 और भाजपा को 92, इंडिया-सीए...
मप्रः हैशटेग “मामाजी लाइव’’ के साथ इंस्टाग्राम पर आए मुख्यमंत्री, सवालों के दिए जवाब

मप्रः हैशटेग “मामाजी लाइव’’ के साथ इंस्टाग्राम पर आए मुख्यमंत्री, सवालों के दिए जवाब

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर संवाद किया। शुक्रवार को “मामाजी लाइव’’ के हैशटेग से हुए इस कार्यक्रम में आरजे अनादि और पिंकी ने मुख्यमंत्री चौहान से उनकी कार्य-प्रणाली, विभिन्न योजनाओं और जीवन-शैली के संबंध में प्रश्न किए। मुख्यमंत्री ने इसी क्रम में जन-सामान्य से आए प्रश्नों के भी बहुत सहजता से उत्तर दिए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर संवाद की शुरुआत कर सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मैं इस प्लेटफार्म पर नया हूँ, मेरे भांजे-भांजियाँ तो इंस्टाग्राम का पहले से ही उपयोग कर रहे हैं। इस मामले में वे मेरे गुरू हैं। मुख्यमंत्री से किए गये प्रश्न और उनके द्वारा दिए गए उत्तर मुख्यमंत्री से आरजे अनादि ने पूछा कि आप दिन की शुरुआत कैसे करते हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं सुबह जल्दी उठ कर समाचार-पत्र पढ़ता हूँ, कुछ देर पैदल टहलता हूँ और योग, प्राणायाम और ध्यान कर...
क्यों सवालों के घेरे में हैं भारतीय फार्मा कंपनियां

क्यों सवालों के घेरे में हैं भारतीय फार्मा कंपनियां

अवर्गीकृत
- आर.के. सिन्हा बीते कुछ दिनों में दो खबरें आईं, जिससे भारत के फार्मा सेक्टर की छवि पर गहरा असर पड़ा है। पहले तो अफ्रीकी देश गाम्बिया में एक भारतीय फार्मा कंपनी का सिरप पीने के कारण 60 से अधिक शिशुओं का निधन हो गया। कहना न होगा कि उस घटना से देश के फार्मा सेक्टर की भारी बदनामी हुई है। हालांकि, सिरप बनाने वाली कंपनी का दावा है कि उसकी सिरप में कोई गड़बड़ नहीं थी। अब उज्बेकिस्तान ने भी आरोप लगाया कि भारत में बना कफ सिरप देने की वजह से उनके देश में भी 18 बच्चों की जान चली गई। इस मामले में हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने जांच में सहयोग करने की बात कही। वहीं, भारत सरकार ने भी उज्बेकिस्तान सरकार के आरोपों की जांच का फैसला किया है। उज्बेकिस्तान ने कहा नोएडा की एक फार्मा कंपनी में बना कफ सिरप पीने से उनके यहां बच्चों की जान चली गई है। उज्बेकिस्तान का दावा है कि कफ सिरप में एथिलीन ग्लाइकॉल है, जो कि विषैला ...