Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Putin

क्या पुतिन को मोदी की ‘युद्ध नहीं, शांतिपूर्ण वार्ता’ की नसीहत समझ आएगी?

क्या पुतिन को मोदी की ‘युद्ध नहीं, शांतिपूर्ण वार्ता’ की नसीहत समझ आएगी?

अवर्गीकृत
- ललित मोहन बंसल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूस की दो दिवसीय यात्रा में अपने सखा व्लादिमीर पुतिन को रुस-यूक्रेन युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान के लिए एक नायाब नसीहत दी है। यह नसीहत चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग उन को भले रुचिकर न लगे, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने परम मित्र और विशिष्ट अतिथि नरेन्द्र मोदी की नसीहत 'शिरोधार्य' करने में किंचित देर नहीं लगाई। मोदी अपने मित्र के हाथों रूस के सब से बड़े सम्मान 'पत्र-पुष्प' और अद्भुत भोज ग्रहण कर अगले ही दिन अपने अगले पड़ाव आस्ट्रिया की राजधानी विएना के लिए निकल गए। इस बीच भारतीय प्रधानमंत्री ने अपनी पहली 'खुशनुमा' यात्रा से एक दिन पहले यूक्रेन में एक बच्चों के बड़े अस्पताल पर रूसी सेना के मिसाइली हमले में बच्चों की दिल दहलाने वाली मौत और बच्चों के लहूलुहान होने की खबरें देखी, सुनीं तो वह अंदर त...
राष्ट्रपति चुनाव में एकतरफा जीत के बाद पुतिन रूस पर छह साल और शासन करने को तैयार

राष्ट्रपति चुनाव में एकतरफा जीत के बाद पुतिन रूस पर छह साल और शासन करने को तैयार

विदेश
मॉस्को (Moscow)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) रविवार को एकतरफा राष्ट्रपति चुनाव (one-sided presidential election) सम्पन्न होने के बाद और छह साल तक शासन (rule for six years) करने के लिए तैयार हैं। पुतिन का सत्ता पर करीब 25 साल से कब्जा है। आलोचकों के मुताबिक रूस के चुनाव में मतदाताओं को निरंकुश शासक (autocratic ruler to voters) के खिलाफ कोई वास्तविक विकल्प नहीं दिया गया। रूस में तीन दिवसीय राष्ट्रपति चुनाव शुक्रवार को बेहद नियंत्रित माहौल में शुरू हुआ, जहां पुतिन या यूक्रेन के साथ युद्ध को लेकर उनकी सार्वजनिक आलोचना की अनुमति नहीं थी। पुतिन के सबसे कट्टर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी एलेक्सी नवलनी की पिछले महीने आर्कटिक जेल में मौत हो गई और अन्य आलोचक या तो जेल में हैं या निर्वासन में हैं। पुतिन (71) को क्रेमलिन-अनुकूल पार्टियों के तीन प्रतीकात्मक प्रत...
यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए हथियार देना बंद करे पश्चिमी देश: पुतिन

यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए हथियार देना बंद करे पश्चिमी देश: पुतिन

विदेश
-अमेरिका ने घोषणा के कुछ देर बाद ही 325 मिलियन डॉलर के नए डिफेंस मदद की घोषणा की मॉस्को (Moscow)। यूक्रेन युद्ध (ukraine war) समाप्त करने और संकट सुलझाने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) ने पश्चिमी देशों (western countries) से सैन्य मदद बंद करने (stop military aid) की बात कही है। पुतिन का मानना है कि यूक्रेन संघर्ष के पीछे पश्चिमी देशों का हाथ है। लेकिन पुतिन के इस प्रस्ताव के कुछ देर बाद ही अमेरिका ने यूक्रेन को 325 मिलियन डॉलर के नए रक्षा पैकेज का ऐलान कर दिया। इससे साबित होता है कि अमेरिका समेत पश्चिमी देश यूक्रेन के खुद हार मानने तक सैन्य सहायता देना जारी रखेंगे। रूस ने पिछले साल 24 फरवरी को यूक्रेन पर आक्रमण किया था। तब से दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है। पुतिन ने सैन्य संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि दुश्मन किसी भी दिशा में सफल नहीं ...