Friday, February 21"खबर जो असर करे"

Tag: purified

क्षिप्रा का पानी शीघ्र होगा शुद्ध, दोनों किनारो पर बनेंगे घाट और चलेंगी नाव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

क्षिप्रा का पानी शीघ्र होगा शुद्ध, दोनों किनारो पर बनेंगे घाट और चलेंगी नाव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश, मध्य प्रदेश
- मुख्यमंत्री ने हेरिटेज थीम पर बने जी प्लस वन सामुदायिक भवन और विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि क्षिप्रा नदी को निर्मल और अविरल बनाने के लिए निरंतर कार्य चल रहा है। शीघ्र ही क्षिप्रा का जल पूर्ण रूप से शुद्ध (Kshipra water is completely pure) होगा। सभी देव-स्थानों के पास क्षिप्रा के दोनों किनारों पर घाट (Ghats on both banks of Kshipra) बनाए जाएंगे, जहां श्रद्धालु सुगमता से स्नान कर सकें। हर घाट को रामघाट की तरह ही विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही क्षिप्रा में नाव भी चलाई जाएंगी, जिनसे श्रद्धालु देव-स्थानों तक जा सकेंगे। उज्जैन, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर जैसे बड़े शहरों के आसपास के नगरों को मिलाकर विकास का कंपोजिट प्लान बनाया जाएगा, जो आने वाले 50 वर्षों को दृष्टिगत रखते हुए तैयार किया जाएगा। ...