Saturday, April 12"खबर जो असर करे"

Tag: proud moment

इंदौर बना देश का पहला वेटलैण्ड शहर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- हमारे लिये गौरव का क्षण

इंदौर बना देश का पहला वेटलैण्ड शहर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- हमारे लिये गौरव का क्षण

देश, मध्य प्रदेश
- रामसर द्वारा जारी वेटलैण्ड शहर की सूची में इंदौर और उदयपुर शामिल भोपाल। मध्य प्रदेश के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। रामसर कन्वेंशन द्वारा इंदौर शहर को प्रतिष्ठित वेटलैण्ड सिटी घोषित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर की इस उपलब्धि को देश और प्रदेश की उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि यह मध्य प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है। दरअसल, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था रामसर द्वारा शनिवार को 31 वेटलैण्ड शहरों की सूची जारी की गई है। इसमें उन शहरों को सम्मानित किया गया है, जो अपने वेटलैंडस का संरक्षण करने के साथ-साथ शहरी विकास में भी उत्कृष्ट योगदान देते हैं। इसमें पहली बार देश के दो शहरों इंदौर और उदयपुर को इस सूची में भी शामिल किया गया है। देश की पहली वेटलैण्ड सिटी इंदौर रामसर कन्वेंशन द्वारा शनिवार को दुनिया के 31 शहरों को वेटलैण्ड सिटी के रूप में...

यह हर भारतीय के लिए गर्व का पल है

अवर्गीकृत
- अनुराग सिंह ठाकुर यह मात्र संयोग हो सकता है, तो भी यह प्रत्येक भारतीय के लिए अत्यधिक संतोष की बात है कि भारत ने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से अपनी स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष में दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरते हुए ब्रिटेन को ही पीछे छोड़ दिया है। यह उपलब्धि ऐसे समय में भी आई है, जब ब्रिटेन अपनी गिरती अर्थव्यवस्था को समर्थन देने और बढ़ती महंगाई का मुकाबला करने के लिए संघर्ष कर रहा है, जिसने जीवनयापन की लागत को उस स्तर तक पहुंचा दिया है, जिसकी कल्पना यूके, यूरोप और पश्चिम ने कभी नहीं की थी। भारतीय अर्थव्यवस्था की लगातार आलोचना करने वाले अर्थशास्त्री इस बात से स्तब्ध हैं कि वे ब्रिटेन की और वास्तव में पश्चिम की अधिकांश चुनौतियों का पूर्वानुमान लगाने में विफल रहे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का विचार है कि उनके लिए प्रचुरता से भरे दिन वास्तव में खत्म हो गए हैं ...