Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: prospect

महारानी एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में लंदन में 10 लाख लोगों के जुटने की संभावना

विदेश
लंदन। लंदन में सोमवार को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 10 लाख से अधिक लोगों के जुटने की संभावना है। लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। ट्रांसपोर्ट फॉर लंदन के प्रमुख एंडी बायफोर्ड ने रविवार को बताया कि आठ सितंबर को महारानी के निधन के बाद से लंदन में अतिरिक्त यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि सोमवार को परिवहन पर भार अत्यधिक बढ़ने वाला है। रेल नेटवर्क के प्रमुख पीटर हेंडी ने कहा कि देशभर में लगभग 250 अतिरिक्त ट्रेन संचालित की जाएंगी। उन्होंने कहा, लंदन 2012 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के बाद से सोमवार को सबसे बड़ी संख्या में लोग परिवहन साधनों का सहारा लेंगे। हीथ्रो हवाईअड्डे से संचालित होने वाली 100 से अधिक उड़ानों को रद्द किया गया है, ताकि सोमवार सुबह वेस्टमिंस्टर एबे में होने वाले अंत्येष्टि र्यक्र...