Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: progress

देश की समृद्धि तथा प्रगति का सूचक है नवसंवत

देश की समृद्धि तथा प्रगति का सूचक है नवसंवत

अवर्गीकृत
- डॉ. आशीष वशिष्ठ भारतीय नववर्ष की शुरुआत चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से होता है। चैत्रे मासि जगद् ब्रह्मा ससर्ज प्रथमे अहनि, शुक्ल पक्षे समग्रेतु तु सदा सूर्योदये सति। ब्रह्म पुराण में वर्णित इस श्लोक के अनुसार चैत्र मास के प्रथम सूर्योदय पर ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी। इस तिथि को रेवती नक्षत्र में, विष्कुम्भ योग में दिन के समय भगवान् के आदि अवतार मत्स्यरूप का प्रादुर्भाव भी माना जाता है। इसलिए यही वो दिन है जब से भारत वर्ष की कालगणना की जाती है। हेमाद्रि के ब्रह्म पुराण के अनुसार, ब्रह्मा जी ने पृथ्वी की रचना चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा के दिन की थी। प्रतिवर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (पड़वा) को मनाया जाना वाला नव संवत्सर पर्व यूं तो हिंदू कैलेंडर के मुताबिक नववर्ष कहलाता है, लेकिन ये दिवस विशेष भारतीय संस्कृति का परिचायक भी है। यही वजह है कि ये दिवस महज एक नया साल का प्रारंभिक...
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में भारत के कोयला क्षेत्र की प्रगति का प्रदर्शन किया गया

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में भारत के कोयला क्षेत्र की प्रगति का प्रदर्शन किया गया

देश, बिज़नेस
- कोयला सचिव ने आईआईटीएफ-2023 में सीआईएल मंडप का दौरा किया नई दिल्ली (New Delhi)। कोयला मंत्रालय (Ministry of Coal) ने राजधानी नई दिल्ली (capital New Delhi) के प्रगति मैदान (Pragati Maidan) में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईएफटी) 2023 (International Trade Fair (IIFT) 2023) में कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की प्रदर्शनी (Exhibition of Coal India Limited (CIL)) लगाई है। सीआईएल मंडप ने पिछले दशक में कोल इंडिया की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया है, जिसमें देश की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने और पर्यावरणीय स्थिरता और आस-पास के समुदायों के कल्याण के प्रति समर्पण सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता पर जोर दिया गया है। मंत्रालय के सचिव अमृत लाल मीणा ने दो हफ्ते तक चलने वाले भारत आईआईएफटी-2023 में कोल इंडिया लिमिटेड के प्रदर्शनी क्षेत्र का दौरा किया। इस अवसर पर उनके साथ अपर सचिव विस्मिता तेज और मंत्रा...
प्रधानमंत्री का व्यापक दृष्टिकोण: भारत का स्वर्ण युग

प्रधानमंत्री का व्यापक दृष्टिकोण: भारत का स्वर्ण युग

अवर्गीकृत
- पीयूष गोयल लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की प्रगति और समृद्धि से जुड़े लंबे समय तक चलने वाले स्वर्ण युग के संबंध में अपने व्यापक दृष्टिकोण को अभिव्यक्ति दी, क्योंकि माँ भारती हजारों वर्षों की गुलामी, अधीनता और दरिद्रता के बाद, आत्मविश्वास के साथ फिर से गौरव प्राप्त कर रही है। नरेन्द्र मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं, जिनका जन्म आजादी के बाद हुआ है। प्रधानमंत्री देश के भविष्य के प्रति बहुत आशान्वित हैं। उनका आत्मविश्वास पिछले नौ साल में प्रगति के लिए किए गए अथक परिश्रम के बाद हुई ठोस प्रगति पर आधारित है। 140 करोड़ देशवासियों के धर्म, क्षेत्र, लिंग, जाति, उम्र या जातीय पहचान के आधार पर बिना कोई भेदभाव किए ये प्रयास किए गए हैं। मोदी सरकार की प्रत्येक नीति उनके 'सुधार, प्रदर्शन और बदलाव' के मंत्र को दर्शाती है, जो विशेष रूप से गरीबों और वंचितों को लाभान्वित कर रही है...
मप्र की प्रगति और विकास के लिए सीएम जनसेवा मित्र रचेंगे नया इतिहासः शिवराज

मप्र की प्रगति और विकास के लिए सीएम जनसेवा मित्र रचेंगे नया इतिहासः शिवराज

देश, मध्य प्रदेश
- मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र बूटकैंप बैच-2 को किया संबोधित भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि छह महीने पहले जिन बेटे-बेटियों का चयन मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र (Chief Minister Public Service Friend) के रूप में किया गया था, उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है। ये सभी युवा इतिहास रचेंगे। स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda) कहते थे- तुम केवल साढ़े तीन हाथ के हाड़-मांस के पुतले नहीं हो, तुम अनंत शक्तियों का भंडार हो। दुनिया में हर काम आप कर सकते हैं। युवा प्रदेश की प्रगति और विकास के लिए नया इतिहास रचने में सहयोग करें। जो काम आपको मिला है, वह अपने आप को तराशने और बनाने और सीखने का कार्य है। इसे पूरी गंभीरता से करें। अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने की कोशिश करें। लाड़ली बहना योजना सहित अन्य जन-कल्याणकारी योजनाओं (public welfare sche...
अंतरिक्ष में कामयाबी के बढ़ते कदम

अंतरिक्ष में कामयाबी के बढ़ते कदम

अवर्गीकृत
- प्रभुनाथ शुक्ल अंतरिक्ष विज्ञान में भारत बड़ी महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। अंतरिक्ष की दुनिया में सबसे कम खर्च में हमारे वैज्ञानिकों ने बुलंदी का झंडा गाड़ा है। हम चांद को जीतने निकल पड़े हैं। कभी हम साइकिल पर मिसाइल रखकर लांचिंग पैड तक जाते थे, लेकिन आज हमारे पास अत्याधुनिक तकनीकी उपलब्ध है, जिसका लोहा अमेरिका और दुनिया के तकनीकी एवं साधन संपन्न देश मानते हैं। इसरो ने 14 जुलाई को श्रीहरि कोटा से सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान -3 का सफलता पूर्वक प्रक्षेपण कर दिया। यान पृथ्वी की कक्षा में स्थापित भी हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रक्षेपण की सफलता पर वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि अंतरिक्ष में चंद्रयान-3 एक नए चैप्टर की शुरुआत है। अंतरिक्ष में बढ़ते कदम की वजह से चंद्रमा के साथ-साथ अन्य तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इस मिशन का उपयोग हम विभिन्न क्षेत्रों में करे...
विशेष: हाशिये पर मजदूर, प्रगति कैसे हो भरपूर

विशेष: हाशिये पर मजदूर, प्रगति कैसे हो भरपूर

अवर्गीकृत
- योगेश कुमार गोयल प्रतिवर्ष 01 मई को विश्व श्रमिक दिवस मनाया जाता है। इसे बहुत जगह ‘मई दिवस’ भी कहा जाता है। यह दिवस समाज के उस वर्ग के नाम है, जिसके कंधों पर सही मायनों में विश्व की उन्नति का दारोमदार है। इसमें कोई दो राय नहीं कि किसी भी राष्ट्र की आर्थिक प्रगति तथा राष्ट्रीय हितों की पूर्ति का प्रमुख भार इसी वर्ग के कंधों पर होता है। वर्तमान मशीनी युग में भी उनकी महत्ता कम नहीं है। श्रमिक दिवस और श्रम के महत्व को रेखांकित करते हुए फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट ने कहा था कि किसी व्यवसाय को ऐसे देश में जारी रहने का अधिकार नहीं है, जो अपने श्रमिकों से जीवन निर्वाह के लिए आवश्यक मजदूरी से भी कम मजदूरी पर काम करवाता है। जीवन निर्वाह के लिए आवश्यक मजदूरी से उनका आशय सम्मानपूर्वक जीवन निर्वाह के लिए आवश्यक मजदूरी से था। इस दिवस पर यह जानना भी दिलचस्प है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर श्रमिक दिवस कब से और ...
किसी भी राष्ट्र की प्रगति में खेलों का अहम योगदानः प्रधानमंत्री मोदी

किसी भी राष्ट्र की प्रगति में खेलों का अहम योगदानः प्रधानमंत्री मोदी

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल (Bhopal)। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में सोमवार को खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 (Khelo India Youth Games 2022) का शुभारम्भ हुआ। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने अपने संदेश में कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति में खेलों का एक अहम योगदान है और यह प्रगति खेलों में भी दिखती है। खेलों में मान्यता मिलने से विश्व पटल पर देश की भी मान्यता बढ़ती है, साथ ही खेल, युवाओं के व्यक्तित्व के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपना संदेश के एक पत्र के माध्यम से भेजा है, जिसे सोमवार देर शाम मुख्यमंत्री चौहान ने अपने ट्वीट पर शेयर किया है और प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने लिखा है कि प्रधानमंत्री मोदी जी, आपके स्नेहिल आशीर्वचनों के लिए ह्रदय से आभार प्रकट करता हूं। खेलो इंडिया एमपी में देशभर से आये खिलाड़ी अपनी...
प्रगति में प्रवासियों का योगदान

प्रगति में प्रवासियों का योगदान

अवर्गीकृत
- डॉ. दिलीप अग्निहोत्री प्रवासी भारतीयों की प्रतिभा विकसित देशों तक प्रतिष्ठित हो रही है। नरेन्द्र मोदी सरकार ने पहली बार प्रवासी भारतीयों पर ध्यान केंद्रित किया है। नरेन्द्र मोदी अपनी प्रत्येक विदेश यात्रा में प्रवासियों से संवाद करते हैं। विगत आठ वर्षों के दौरान विदेशों में प्रवासी भारतीयों के अभूतपूर्व सम्मेलन हुए हैं। इनमें नरेन्द्र मोदी के साथ सम्बन्धित देशों के शासक भी मंच साझा करते रहे हैं। इस नीति के दो प्रभाव हुए। पहला यह कि सम्बन्धित देश में प्रवासी भारतीयों का सम्मान और प्रभाव बढ़ा। वहां के शासन ने उन्हें विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराईं। दूसरा यह कि इन प्रवासियों ने भारत की प्रगति में योगदान देना शुरू किया। वह अपनी मातृभूमि के प्रति दायित्व का निर्वाह करने लगे हैं। नए सिरे से भारतीय सभ्यता संस्कृति से जुड़ रहे हैं। काशी के प्रवासी सम्मेलन में प्रवासियों का संस्कृति प्रेम दिखाई दिय...
अपने शहर के विकास और प्रगति में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें: शिवराज

अपने शहर के विकास और प्रगति में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें: शिवराज

देश, मध्य प्रदेश
- सागर गौरव दिवस समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, कहा-यह सरकारी नहीं, जन-जन का आयोजन - सागर की विभूतियों को सागर रत्न से किया सम्मानित - 120 करोड़ 50 लाख रुपये के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण - पदमश्री रामसहाय पाण्डे, गायक उदित नारायण एवं अन्य कलाकारों ने दी प्रस्तुतियाँ भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गौरव दिवस सरकारी नहीं, जन-जन का आयोजन है। किसी भी शहर, गाँव अथवा क्षेत्र का विकास केवल सरकार नहीं कर सकती, जब तक उसके साथ समाज का पूरा सहयोग न हो। अपने शहर, गाँव, क्षेत्र के विकास में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें। साथ ही इस पावन दिवस पर पाँच संकल्प लें- अपने जन्म-दिन पर एक पौधा जरूर लगायेंगे, आँगनवाड़ियों में सहयोग देंगे, बेटी के जन्म पर खुशियाँ मनाएंगे, पानी की प्रत्येक बूँद बचाएंगे और शहर को नशामुक्त बनाएंगे। मुख्यमंत्री चौहान शनिवार शाम को सागर गौरव दिवस समारोह को संबोध...