Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: power coalition

Nepal : सत्ता गठबन्धन के बदलने के बाद 24 घंटे में चार मुख्यमंत्रियों का इस्तीफा

Nepal : सत्ता गठबन्धन के बदलने के बाद 24 घंटे में चार मुख्यमंत्रियों का इस्तीफा

विदेश
काठमांडू (Kathmandu)। नेपाल (Nepal) में सत्ता गठबन्धन (power coalition) बदलने के बाद पिछले चौबीस घंटे में चार प्रदेश के मुख्यमंत्रियों (Chief Ministers of four states) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इनमें तीन नेपाली कांग्रेस की सरकार (Nepali Congress government) गिरी है जबकि एक माओवादी के मुख्यमंत्री को पद छोड़ना पडा है। माओवादी और कांग्रेस के बीच सत्ता गठबन्धन टूटने का असर अब प्रदेश सरकार पर देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में चार प्रदेश के मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा देना पड़ा है। बुधवार को कर्णाली और गण्डकी प्रदेश के मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बाद आज लुम्बिनी और सुदूरपश्चिम प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपना इस्तीफा दे दिया है। इनमें कर्णाली में माओवादी के मुख्यमंत्री ने नए गठबन्धन के तहत एमाले को सौंपने के लिए इस्तीफा दिया है। कर्णाली के मुख्यमंत्री राज कुमार शर्मा ने पार्टी के द...