Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: polythene

क्या संभव है सरकारी आदेश के बाद पालीथिन पर प्रतिबंध!

अवर्गीकृत
- लिमटी खरे विकास का पहिया लगातार ही घूम रहा है। विकास के साथ ही साथ परिवर्तन भी लोगों ने देखा है। वर्तमान प्रौढ़ हो रही पीढ़ी तो बहुत तेज गति से हुए परिवर्तन की साक्षात गवाह है। वैज्ञानिकों ने मृत्यु के रहस्य पर से पर्दा नहीं उठा पाया है। इस तरह की अन्य बहुत सी बातें हैं जिन्हें वैज्ञानिक सुलझा नहीं पाए हैं। प्लास्टिक का कचरा दुनिया भर में फैला हुआ है और इस कचरे का निष्पादन ही सबसे बड़ी समस्या के रूप में सामने आ रहा है। आज दुनिया में प्लास्टिक ने एक क्रांति अवश्य लाई है पर प्लास्टिक के कारण पर्यावरण को कितना नुकसान हो रहा है इस बारे में शायद ही कोई जानता हो। एक समय था जब लोग एक स्थान से दूसरे स्थान जाते समय सुराही, छागल अथवा कांच की बोतलों में पानी ले जाया करते थे। समय बदला आज इन सबका विकल्प बहुत ही सस्ती प्लास्टिक की बाटल्स ले चुकी हैं। प्लास्टिक रूपी कचरा आज महानगरों में सीवर का सबस...