Saturday, April 12"खबर जो असर करे"

Tag: Politics

महाराष्ट्र की राजनीति में ‘चाणक्य’ की पराजय

महाराष्ट्र की राजनीति में ‘चाणक्य’ की पराजय

अवर्गीकृत
- मुकुंद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार ने अपने समर्थक विधायकों के साथ महाराष्ट्र की शिंदे सरकार में शामिल होकर सबको चौंका दिया। अजित ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। छगन भुजबल समेत नौ विधायकों को भी शिंदे सरकार में जगह दी गई है । अजित पवार राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले शरद पवार के भतीजे हैं। भतीजे ने पवार को भरी दोपहर में राजनीति के आसमान में तारे दिखा दिए हैं। दो महीने पहले की बात है। समूची राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सकते में आ गई थी। दरअसल शरद पवार ने घोषणा की थी-एक मई, 1960 से एक मई, 2023 तक सार्वजनिक जीवन में लंबा समय बिताने के बाद अब कहीं रुकने पर विचार करने की आवश्यकता है। इसलिए, मैंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त होने का फैसला किया है। इस वक्त यशवंतराव चव्हाण केंद्र के सभागार में मौजूद हर नेता के पैरों तले जमीन हिल गई थी। शरद पवार ...
राजनीति के सांस्कृतिक बदलाव की धुरी बनी भाजपा

राजनीति के सांस्कृतिक बदलाव की धुरी बनी भाजपा

अवर्गीकृत
- विष्णु दत्त शर्मा 1980 के दशक का कालखंड भारतीय राजनीति का टर्निंग प्वाइंट था, जब जनसंघ के बाद भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई। स्वाधीनता मिले अभी तीन दशक ही हुए थे कि देश भ्रष्टाचार, परिवारवाद, अपराधीकरण, जातिवाद, तुष्टिकरण, आतंकवाद और आपातकाल जैसे घावों से छलनी होने लगा था। किसे पता था कि आजादी के बाद जिन्होंने राजनीति का उत्तराधिकार पाया, वे अपनी स्वार्थलिप्सा में इतने कम समय में देश को बर्बादी के कगार पर पहुंचा देंगे।वे सत्ता में बने रहने के लिए तुष्टिकरण का ऐसा भ्रमजाल फैलाएंगे कि राष्ट्रीय अस्मिता भी धूमिल हो जाएऔर राष्ट्र की सच्ची पहचान उनके क्षुद्र राजनीतिकनारों से नष्ट हो जाएगी। परन्तु तत्कालीन राष्ट्रवादी समूहों को इसका भान हो गया था और वे भारतीय राजनीति को सही दिशा देने व एक सम्यक विकल्प देने के लिए आगे आए,तब भाजपा की स्थापना हुई। थोड़ा गहराई में विचार करने से पता चलता है क...
राहुल गांधी की संसदीय अयोग्यताः साजिश या सियासत

राहुल गांधी की संसदीय अयोग्यताः साजिश या सियासत

अवर्गीकृत
- विकास सक्सेना मानहानि के मामले में दो साल की सजा मिलने से संसद सदस्यता के अयोग्य हो चुके कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस सजा के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील नहीं की है। दिग्गज वकीलों की भारी भरकम फौज होने के बावजूद कांग्रेस के सबसे कद्दावर नेता की संसद सदस्यता बचाने वाली अपील में देरी से लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। वे समझ नहीं पा रहे कि 10 दिन से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी न्यायालय के फैसले के खिलाफ अपील न करना कांग्रेस की राजनैतिक रणनीति का हिस्सा है या फिर राहुल गांधी किसी गहरी सियासी साजिश का शिकार हो रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा के दबाव में माना जा रहा है कि राहुल गांधी के वकील जल्द ही इस मामले में ऊपरी अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। दरअसल लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी जनसभा के दौरान उन्होंने कथित तौर पर मोदी उपनाम पर आपत्तिजन...
सोनिया गांधी ने राजनीति से सन्यास लेने की ओर किया इशारा

सोनिया गांधी ने राजनीति से सन्यास लेने की ओर किया इशारा

देश, राजनीति
रायपुर। रायपुर में हो रहे कांग्रेस के 85 वें महाधिवेशन में कमलनाथ ने जहां आर्थिक प्रस्ताव पेश किया ,वहीं अनेक वरिष्ठ नेताओं ने केंद्र सरकार की विदेश नीति और कार्य पद्धति आलोचना की। आज अपने उद्बोधन में सोनिया गांधी ने राजनीति से सन्यास लेने की ओर इशारा किया। कांग्रेस महाधिवेशन के दूसरे दिन कांग्रेस के कई नेताओं ने संबोधित किया। सोनिया गांधी ने शनिवार को अपने संबोधन में कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही मेरी राजनीतिक पारी अब अंतिम पड़ाव पर है। सोनिया ने पहली बार पार्टी अध्यक्ष की कुर्सी से लेकर वर्तमान स्थितियों के बारे में अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि 1998 में जब मैं पहली बार पार्टी अध्यक्ष बनी तब से लेकर आज तक यानी पिछले 25 साल में बहुत कुछ अच्छा और कुछ बुरा अनुभव भी रहा। 2004 और 2009 में पार्टी का परफॉर्मेंस हो या फिर मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाने का मेरा निर्णय। यह व्यक...
भगवा से नफरत करने वालों को लेना होगा सबक

भगवा से नफरत करने वालों को लेना होगा सबक

अवर्गीकृत
- मृत्युंजय दीक्षित भारत में छद्म धर्मनिरपेक्षता की राजनीति करने वाली जमात सनातन धर्म में त्याग के प्रतीक भगवा रंग से भी नफरत करती है। इसीलिए वर्षों तक भगवा आतंक की झूठी कहानी गढ़ने का प्रयास हुआ। उसमें असफल रहने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिबास पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से लेकर फिल्मी पर्दे पर अभिनेत्री को भगवा रंग की बिकनी पहनाकर उसे बेशर्म रंग कहकर कुंठा निकाली जा रही है। इस बीच भगवा से नफरत और उसके खिलाफ विकृत राजनीति पर सबसे बड़ी खबर केरल से आई है। वामपंथी सरकार राज्य में भगवा रंग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का षड्यंत्र रच रही थी, लेकिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद व स्थानीय हिंदू संगठनो की जागरुकता के कारण इसका भांडा फूट गया। दक्षिण के राजनीतिक विश्लेषकों का अनुमान है कि जब से केंद्र में मोदी सरकार आई है, राज्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रभाव क्ष...
उद्धव ठाकरे के औरंगाबाद दौरे पर राजनीति गरमाई

उद्धव ठाकरे के औरंगाबाद दौरे पर राजनीति गरमाई

देश, राजनीति
मुंबई। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के औरंगाबाद दौरे (Aurangabad tour) को लेकर राजनीति गरमा गई है। राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल (Radhakrishna Vikhe Patil) और पूर्व विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष प्रवीण दरेकर (Praveen Darekar) ने उद्धव ठाकरे के इस दौरे को नौटंकी बताया है। राधाकृष्ण विखे पाटिल ने कहा कि जो व्यक्ति ढ़ाई साल तक अपने घर से बाहर नहीं निकला, सत्ता जाने के बाद अचानक दौरा करने लगा। विखे पाटिल ने कहा कि राज्य सरकार भारी बारिश से प्रभावित किसानों के नुकसान का सर्वे करवा रही है, जल्द किसानों को मदद की जाएगी। प्रवीण दरेकर ने कहा कि जब उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने किसानों के लिए कितना काम किया। कभी मंत्रालय में न जाने वाले सत्ता जाने पर लोगों से मिलने के लिए मजबूर हो गए हैं। शिवसेना के अधिकांंश विधायकों के पार्टी से ज...

रेवड़ियां बांटने की राजनीति

अवर्गीकृत
- डॉ. वेदप्रताप वैदिक हिंदी की एक कहावत है कि ‘अंधा बांटे रेवड़ी, अपने-अपने को देय।’ अपने नेताओं ने अपने आचरण से इस कहावत को यों बदल दिया है कि ‘अंधा बांटे रेवड़ी, सिर्फ खुद को ही देय।’ सिर्फ खुद को फायदा करने के लिए ही आजकल हमारे सत्तारूढ़ दल सरकारी रेवड़ियां बांटते रहते हैं। आजकल देश की लगभग सभी राजनीतिक पार्टियां थोक वोट बटोरने के लालच में मतदाताओं को तरह-तरह की चीजें उपहार में बांटती रहती हैं। ये ऐसी चीजें हैं, जिनके बिना भी करोड़ों लोग आराम से गुजर-बसर कर सकते हैं। कई राज्य सरकारों ने अपनी महिला वोटरों को मुफ्त साड़ियां, सोने की चेन, बर्तन, मिक्स-ग्राइंडर और बच्चों को कंप्यूटर, पोशाक, भोजन आदि मुफ्त भेंट किए हैं। कई प्रदेश सरकारों ने मुफ्त साइकिलें भी भेंट में दी हैं। क्या ये सब चीजें जिंदा रहने के लिए बेहद जरूरी हैं? नहीं हैं, फिर भी इन्हें मुफ्त में इसीलिए बांटा जाता है कि सरकारों और ने...

भीम मीम की राजनीति और आतंकी पीएफआई का मिशन 2047

अवर्गीकृत
- प्रवीण गुगनानी भीम मीम की राजनीति का षड़यंत्र भारत में शताधिक वर्षों से किया जा रहा है। जोगेंद्रनाथ मंडल, इस कुत्सित राजनीति का एक पठनीय व स्मरणीय अध्याय है। उसे दलित बंधुओं को अवश्य पढ़ना चाहिए। आज भी दलितों पर सर्वाधिक अत्याचार मुस्लिम समाज करता है। ये अत्याचार कई तरह के होते हैं। फिर यह समाज उनसे झूठी हमदर्दी जताता है। छोटी स्थिति के निर्धन, समाज से उपेक्षित दलित बंधु, मुस्लिमों के इस “फर्स्ट डामिनेट देन सिम्पेथिसाइज” के चक्र में सरलता से फंसते हैं। फिर प्रारंभ होता है डामिनेटेड दलित परिवारों को शेष हिंदू समाज के विरुद्ध भड़काने, उकसाने और दलितों को हिंसक गतिविधियों में लिप्त करवाकर उन्हें कानूनी चक्र में फंसाकर बर्बाद कर देने का अंतहीन अध्याय। इसी चक्र में दलितों का धर्मांतरण होता है और उनकी लड़कियों को लव जिहाद का शिकार भी बनाया जाता है। इसी क्रम में लव जिहाद के माध्यम से जनजातीय समाज...