Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: pleasant

रेल बजट: सफर सुहावना करने का वादा

रेल बजट: सफर सुहावना करने का वादा

अवर्गीकृत
- आर.के. सिन्हा केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 45 लाख करोड़ का 2023-24 का बजट तो यही संकेत दे रहा है कि अब आपका रेलवे का सफर और सुहावना होने जा रहा है। यानी आपको रेल में यात्रा करने में आनंद आएगा। यह इसलिए संभव होगा क्योंकि सरकार रेलवे का कायाकल्प करने के प्रति दृढ़ संकल्प दिखा रही है। रेलवे का चौतरफा विकास करने का सिलसिला तो लगातार चल ही रहा है। इसे और गति देने के इरादे से ही केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2023-24 के बजट में रेलवे के लिए 2 लाख 40 ह्जार करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा है। इसके अतिरिक्त 75 हजार करोड़ रुपये नई परियोजनाओं को लागू करने पर खर्च किए जाने का प्रस्ताव अलग से है। पिछले साल 2022-23 में रेलवे के विकास के लिए 1.4 लाख करोड़ का बजट आवंटित किया गया था। यानि अब यह लगभग दुगुना हो गया। रेलवे को दिल खोलकर धन मिलने जा रहा है। रेलवे को मुसाफिरों को आरा...

सुखद होती भारतीय एथलेटिक्स की तस्वीर

अवर्गीकृत
- योगेश कुमार गोयल विभिन्न अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ी पिछले कुछ समय से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। देश को गौरवान्वित करते ऐसे ही खिलाड़ियों में भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा भी शामिल हैं, जिन्होंने टोक्यो ओलम्पिक में इतिहास रचने के एक साल बाद पिछले दिनों अमेरिका के ओरेगन में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। ओलम्पिक खेलों में 121 वर्षों के इतिहास में कोई भी भारतीय एथलीट पदक नहीं जीत सका था और नीरज ओलम्पिक में पदक जीतने वाले पहले भारतीय ट्रैक एंड फील्ड एथलीट बने थे। टोक्यो में स्वर्ण पदक पदक जीतकर नीरज ने भारतीय एथलेटिक्स के एक नए युग की शुरुआत की थी और अब वह विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में भारत का 19 साल का सूखा भी खत्म कर दिया। उल्लेखनीय है कि विश्...