Saturday, April 5"खबर जो असर करे"

Tag: people

खुशी कपूर ने मिस्ट्री मैन संग पोस्ट की फोटो, लोगों ने पूछा अजीब सवाल

खुशी कपूर ने मिस्ट्री मैन संग पोस्ट की फोटो, लोगों ने पूछा अजीब सवाल

बॉलीवुड
खुशी कपूर ने मिस्ट्री मैन संग पोस्ट की फोटो, लोगों ने पूछा अजीब सवाल मुंबई। जाह्नवी कपूर की बहन, बॉलीवुड एक्ट्रेस खुशी कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। अपनी एक इंस्टा पोस्ट में खुशी कपूर ने एक तस्वीर साझा की जिसमें वह हुडी पहने किसी शख्स को गले लगाती नजर आ रही हैं। खुशी कपूर ने कैप्शन में लिखा- वह दायरे में तो पहुंच गया है, जल्द ही आपके दिलों तक भी पहुंच जाएगा। खुशी कपूर की इस पोस्ट को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। क्योंकि तस्वीर में हुडी पहने शख्स का चेहरा नहीं दिख रहा, इसलिए हर कोई अपने हिसाब से इस मिस्ट्री मैन का नाम गेस कर रहा है। कौन है खुशी को हग कर रहा शख्स खुशी कपूर के यह तस्वीर पोस्ट करते ही कमेंट सेक्शन में कयासों की झड़ी लग गई। कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने इब्राहिम अली खान का नाम लिखा। एक यूजर ने लिखा- वेदांग? वहीं एक ने लिखा- वेदांग रैना है ना? एक फॉलोअ...
जबलपुरः पुणे से महाकुंभ में शामिल होने जा रहे लोगों की कार पुलिया से टकराई, तीन की मौत

जबलपुरः पुणे से महाकुंभ में शामिल होने जा रहे लोगों की कार पुलिया से टकराई, तीन की मौत

देश, मध्य प्रदेश
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में बरगी थाना क्षेत्र अंतर्गित ग्राम कालादेही के पास शनिवार देर शाम नागपुर-जबलपुर राष्ट्रीय में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक पुलिया से टकरा गई। इस हादसे पुणे से प्रयागराज जा रहे कार सवार एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि कार सवार एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया है, जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। बरगी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुणे निवासी नरेश पटेल (50), उसकी पत्नी नीरू पटेल (48) और परिजन विनोद पटेल (50) तथा उनकी पत्नी ​शिल्पा पटेल (47) के साथ प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में सम्मिलित होने जा रहे थे। शनिवार की शाम को जब उनकी कार कालादेही के पास पहुंची, चालक ने अचानक वाहन पर नियंत्रण खो दिया। इस दौरान कार की गति अधिक थी। लहराती हुई कार तेजी से सड़क से उतरकर पास में एक पुलिया से टकरा गई। चारों गंभीर रुप से घायल...
केंद्र ने जीएसटी उल्लंघन के लिए फर्जी समन जारी करने वाले धोखेबाजों के खिलाफ लोगों को किया आगाह

केंद्र ने जीएसटी उल्लंघन के लिए फर्जी समन जारी करने वाले धोखेबाजों के खिलाफ लोगों को किया आगाह

देश, बिज़नेस
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को नागरिकों को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) उल्लंघन के लिए फर्जी और धोखाधड़ी वाले समन जारी करने वाले धोखेबाजों को लेकर आगाह किया है। वित्त मंत्रालय ने जारी एक बयान में बताया कि केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने जीएसटी उल्लंघन के लिए फर्जी और धोखाधड़ी वाले समन जारी करने वालों के खिलाफ चेतावनी दी है। सीबीआईसी ने कहा कि हाल ही में यह देखा गया है कि धोखाधड़ी के इरादे से कुछ व्यक्ति करदाताओं को फर्जी समन बना रहे हैं और भेज रहे हैं, जो जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) की जांच के दायरे में हो भी सकते हैं और नहीं भी। मंत्रालय ने कहा कि सीबीआईसी के मुताबिक विभाग के विशेष प्रतीक चिन्ह (लोगो) और दस्तावेज पहचान संख्या (डीआईएन) के इस्तेमाल के कारण यह नकली समन मूल समन से बहुत मिलता-जुलता है। हालांकि, ये डीआईएन नंबर नकली हैं। ये धोखेबाजों द्वा...
इंदौर में टैंकर से हुआ अमोनिया का रिसाव, आंखों में जलन और उल्टियां करने लगे लोग

इंदौर में टैंकर से हुआ अमोनिया का रिसाव, आंखों में जलन और उल्टियां करने लगे लोग

देश, मध्य प्रदेश
- बायपास पर पुलिस को 4 घंटे तक ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा, वाहनों की लगी कतार इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में बायपास रोड पर रविवार शाम को लिक्विड अमोनिया गैस से भरे टैंकर को पीछे से आयशर ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे टैंकर खाली करने का वॉल्व टूट गया। इससे टैंकर से ज्वलनशील गैस (अमोनिया) के रिसाव होने लगा। गैस की गंध इतनी तेज थी कि लोगों की आंखों और गले में जलन होने लगी। महिलाएं और बच्चे उल्टियां करने लगे। पुलिस ने सूझबूझ दिखाई और देवास-पीथमपुर से आने वाले वाहन रोककर टैंकर खाली करवाया। राहत कार्य के लिए फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ भी बुलानी पड़ी। घटना तेजाजी नगर बायपास पर सेज यूनिवर्सिटी के पास रविवार शाम करीब 4 बजे हुई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ओर ट्रैफिक बंद कराया। इससे वाहनों की कतारें लग गई। फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को भी बुलवाया गया। टैंकर खाली होने के बाद करीब चार घ...
CBIC ने भारतीय सीमा शुल्क के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों से लोगों को सतर्क किया

CBIC ने भारतीय सीमा शुल्क के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों से लोगों को सतर्क किया

देश, बिज़नेस
नई दिल्ली (New Delhi)। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) (Central Board of Indirect Taxes and Customs - CBIC) ने जनता से भारतीय सीमा शुल्क विभाग (Indian Customs Department) के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों से सतर्क रहने को कहा है। सीबीआईसी ने इसके लिए जागरुकता अभियान भी चलाया है। वित्त मंत्रालय ने रविवार को जारी बयान में कहा कि समाचार पोर्टल और सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से विभिन्न घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें फर्जी व्यक्तियों ने सीमा शुल्क अधिकारी बनकर देशभर में जनता से उनकी गाढ़ी कमाई ठगी गई है। सीबीआईसी ने जनता से भारतीय सीमा शुल्क विभाग के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों से सतर्क रहने को कहा है। ये धोखाधड़ी मुख्य रूप से फोन कॉल या एसएमएस जैसे डिजिटल माध्यमों का उपयोग करके की जाती है। इसको अंजाम देने वालों का मकसद तुरंत दंडात्मक कार्रवाई के ‘कथित’ डर दिखाकर पैसा ऐंठने...
लोकतंत्र के लिए !

लोकतंत्र के लिए !

अवर्गीकृत
- गिरीश्वर मिश्र जनता द्वारा, जनता का और जनता के लिए शासन के महास्वप्न को साथ लेकर लोकतंत्र की शासन-विधा आधुनिक युग में सबसे प्रबुद्ध, व्यावहारिक और विवेकशील सरकार चलाने की पद्धति के रूप में स्वीकार की गई है। उत्तर कोरिया और चीन जैसे देश ज़रूर इसके अपवाद हैं जहाँ भिन्न क़िस्म की शासन-व्यवस्थाएँ हैं। यह भी सही है कि जिन देशों में लोकतंत्र है सभी एक जैसे नहीं हैं। राजतंत्र और सैन्य हस्तक्षेप के विविध रूप ऐसे अनेक देशों में मिलते हैं जहां स्वतंत्रता पर पहरा है, अन्याय और असमानता है। इन भेदों के बावजूद लोकतंत्र की व्यवस्था में जनता के चुने प्रतिनिधि या सीधे जनता से चुने लोगों को शासन सँभालने की ज़िम्मेदारी सौंपी जाती है। इसके मूल में ‘सर्वे भवन्तु सुखिन:’ का ही आदर्श सक्रिय है। सबकी भागीदारी के लिए अवसर देना, ज़िम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ शासन चलाना, शांति और समानता के सिद्धान्तों को ...
‘इसलिए’ लोगों को पसंद हैं नरेन्द्र मोदी

‘इसलिए’ लोगों को पसंद हैं नरेन्द्र मोदी

अवर्गीकृत
- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद शर्मा देश में होने जा रहे लोकसभा चुनाव में फरवरी में आई अमेरिकी थिंकटैंक प्यू रिसर्च सेंटर की लोकतांत्रिक देशों को लेकर जारी सर्वेक्षण रिपोर्ट समीचीन हो गई है। यह रिपोर्ट कुछ लोगों के लिए चौंकाने वाली हो सकती है। वह इसलिए कि देशवासियों को डेमोक्रेसी का ऑटोक्रेसी मॉडल अधिक लुभा रहा है। सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार देश की लोकतांत्रिक सरकार की कार्य व्यवस्था को लेकर स्वीडन के बाद दूसरे नंबर पर भारत के लोग संतुष्ट है। स्वीडन में जहां 75 फीसदी लोग वहां लोकतांत्रिक सरकार के काम करने के तौर तरीके से संतुष्ट हैं वहीं भारत में 72 प्रतिशत लोग लोकतांत्रिक सरकार के काम करने के तौर-तरीकों को पसंद करते हैं। इस साल भारत समेत दुनिया के करीब 50 देशों में चुनाव होने जा रहे हैं। इस मायने में 24 देशों में किया गया यह सर्वेक्षण लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर खास महत्व रखता है। मजे की बात...
Ujjain: नगर भ्रमण पर निकले भगवान महाकाल, जाना प्रजा का हाल

Ujjain: नगर भ्रमण पर निकले भगवान महाकाल, जाना प्रजा का हाल

देश, मध्य प्रदेश
-शाही अंदाज में निकली कार्तिक-मार्गशीर्ष माह की आखिरी सवारी उज्जैन (Ujjain.)। उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल (World famous Jyotirlinga Lord Mahakal) की कार्तिक-मार्गशीर्ष (अगहन) माह में निकलने वाली सवारियों के क्रम में सोमवार शाम को अगहन मास की अंतिम एवं शाही सवारी (last and royal ride of Aghaan month) धूमधाम से निकाली गई। अवंतिकानाथ ने चांदी की पालकी में सवार होकर शाही अंदाज में ठाट-बाट के साथ नगर का भ्रमण कर अपनी प्रजा का हाल जाना। इस दौरान भगवान महाकाल (Lord Mahakal) ने मनमहेश स्वरूप में अपने भक्तों को दर्शन दिया। सवारी में लाखों श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान महाकाल के दर्शन किए। सवारी निकलने से पूर्व सोमवार को दोपहर 3.30 बजे मंदिर के सभामंडप में भगवान महाकालेश्वर के मनमहेश स्वरूप का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद सवारी नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई। मंदिर...
चांदी की पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले भगवान महाकाल, जाना प्रजा का हाल

चांदी की पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले भगवान महाकाल, जाना प्रजा का हाल

देश, मध्य प्रदेश
- धूमधाम से निकली कार्तिक-अगहन मास की तीसरी सवारी उज्जैन। कार्तिक अगहन मास में निकलने वाली सवारियों की क्रम में सोमवार शाम को विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल की कार्तिक अगहन मास की तीसरी सवारी धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान अवंतिकानाथ बाबा महाकाल ने चांदी की पालकी में सवार होकर नगर का भ्रमण किया और अपनी प्रजा का हाल जाना। सवारी में शामिल होकर हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल के चंद्रमौलेश्वर स्वरूप के दर्शन किए। सवारी निकलने के पूर्व महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित सभामंडप में भगवान महाकालेश्वर के चन्द्रमौलेश्वर स्वरूप का विधिवत पूजन-अर्चन शासकीय पुजारी पंडित घनश्याम शर्मा ने किया। इसके बाद शाम चार बजे भगवान चन्द्रमौलेश्वर रजत पालकी में विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकले। पालकी को मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा सलामी (गॉड ऑफ ऑनर) दी गई। बाबा महाकाल की सवारी में...