Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: passes away

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी का निधन, PM समेत तमाम नेताओं ने जताया शोक

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी का निधन, PM समेत तमाम नेताओं ने जताया शोक

देश
नई दिल्ली (New Delhi)। बिहार (Bihar) के पूर्व उप मुख्यमंत्री (Former Deputy Chief Minister) और पूर्व राज्य सभा सांसद (former Rajya Sabha MP) सुशील मोदी (Sushil Modi) का सोमवार को देर रात निधन हो गया। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) (All India Institute of Medical Sciences - AIIMS) में उन्होंने आखिरी सांस ली। वे 72 साल के थे। वे गले के कैंसर से पीड़ित थे और दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट कर उनके निधन की जानकारी दी। सुशील कुमार मोदी ने बीते तीन अप्रैल को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा था कि पिछले छह माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं। अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है। लोकसभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा। प्रधानमंत्री को सब कुछ बता दिया है। देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित। बिहार के ...
सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस

सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस

देश
मुंबई। सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का 75 साल की उम्र में मंगलवार को मुंबई में निधन हो गया। काफी समय से बीमार चल रहे सुब्रत रॉय का मुंबई के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहीं, कंपनी की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि सहारा प्रमुख का पार्थिव शरीर बुधवार को लखनऊ के सहारा शहर लाया जाएगा, जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। कंपनी के जारी बयान में कहा गया है कि 12 नवंबर को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर सुब्रत रॉय को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 14 नवंबर की रात साढ़े 10 बजे सडेन कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हो गया। सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत रॉय के पार्थिव शरीर को बुधवार (15 नवंबर) को लखनऊ (उत्तर प्रदेश) लाया जाएगा, जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।...
JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री समेत नेताओं ने व्यक्त किया शोक

JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री समेत नेताओं ने व्यक्त किया शोक

देश
नई दिल्ली (New Delhi)। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) (Janata Dal United (JDU)) के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव (Former President Sharad Yadav) का निधन (death) हो गया। इसकी सूचना गुरुवार देर रात उनकी बेटी सुभाषिनी शरद यादव ने ट्वीट कर दी। फोर्टिस अस्पताल की ओर से जारी बयान के अनुसार शरद यादव को अचेत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। उनकी शरीर में कोई मूवमेंट नहीं थी। एसीएलएस प्रोटोकॉल के तहत उन्हें सीपीआर दिया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में जेडीयू से उनका मतभेद हो गया था जिसके बाद उन्होंने वर्ष 2018 में लोकतांत्रिक जनता दल (एलजेडी) पार्टी बनाई। शरद यादव ने 1999 और 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में विभिन्न मंत्रालयों में कैबिनेट मंत्री का जिम्मा संभाला था। वह सात बार लोकसभा और तीन बार राज्यसभा सांसद रहे। दिग्गज नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के न...
दिग्गज फुटबॉलर पेले के निधन पर भारतीय खेल जगत ने दी श्रद्धांजलि

दिग्गज फुटबॉलर पेले के निधन पर भारतीय खेल जगत ने दी श्रद्धांजलि

खेल
नई दिल्ली। ब्राजील के तीन बार के विश्व कप विजेता फुटबॉल दिग्गज, पेले का 82 साल की उम्र में निधन हो गया। वो कैंसर से पीड़ित थे। पेले के निधन पर भारतीय खिलाड़ियों ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। भारतीय क्रिकेटरों से लेकर हॉकी खिलाड़ियों तक, सभी 'ब्लैक पर्ल' के निधन पर अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने ट्वीट किया, "आप याद आएंगे किंग। आप एक प्रेरणा हैं, एक आइकन हैं, एक किंवदंती हैं। आपकी विरासत हमेशा जीवित रहेगी।" भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने ट्वीट किया, "भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।" भारतीय पैरालंपिक के स्वर्ण पदक विजेता प्रमोद भगत ने ट्वीट किया, "दिग्गज पेले का 82 साल की उम्र में निधन हो गया। एक पथ प्रदर्शक और बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक। उन्हें लाखों लोग याद करेंगे।" भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने लिखा, "श्रद...