Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: passed away.

मप्रः 10 साल दिवंगत हो चुकी शिक्षिका को आयकर विभाग ने भेजा 7.55 करोड़ का नोटिस

मप्रः 10 साल दिवंगत हो चुकी शिक्षिका को आयकर विभाग ने भेजा 7.55 करोड़ का नोटिस

देश, मध्य प्रदेश
बैतूल (Betul)। आयकर विभाग (Income tax department) ने 10 वर्ष पहले दिवंगत हुई शिक्षिका (teacher who passed away 10 years ago) के नाम से सात करोड़ 55 लाख 69 हजार 30 रुपये का नोटिस (Seven crore 55 lakh 69 thousand 30 rupees notice) जारी किया है। मृत शिक्षिका के बेटे ने मां के दस्तावेजों का गलत उपयोग कर धोखाधड़ी की आशंका जताते हुए सोमवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर जांच की मांग की है। मृतक शिक्षिका के बेटे पवन सोनी निवासी ग्राम बडोरा ने बताया कि उनकी मां उषा सोनी पाथाखेड़ा के सरकारी स्कूल में पदस्थ थीं। करीब 10 साल पहले 20 नवंबर 2013 को बीमारी के कारण उनका निधन हो गया था। गत 26 जुलाई को स्व. उषा सोनी के नाम पर परिजनों को आयकर विभाग का नोटिस मिला। नोटिस मिलने से हैरान परेशान परिजनों ने आयकर विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया तो उन्हें बताया गया कि यह टैक्स वर्ष 2017-18 का है। इसके लिए पहले...
हिंदुजा समूह के चेयरमैन एसपी हिंदुजा का लंदन में निधन

हिंदुजा समूह के चेयरमैन एसपी हिंदुजा का लंदन में निधन

देश, बिज़नेस
नई दिल्ली। भारतीय मूल के दिग्गज कारोबारी हिंदुजा समूह के चेयरमैन श्रीचंद परमानंद हिंदुजा का बुधवार को लंदन में निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे। परिवार के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है। प्रवक्ता ने बताया कि हिंदुजा समूह के अध्यक्ष श्रीचंद परमानंद हिंदुजा ने लंदन में आखिरी सांस ली। वे बीते काफी समय से बीमार चल रहे थे। एसपी हिंदुजा चार हिंदुजा भाइयों में सबसे बड़े थे। इसी साल फरवरी माह में उनकी पत्नी मधु हिंदुजा का निधन हो गया था। बयान में कहा गया है कि गोपीचंद, प्रकाश, अशोक और पूरे हिंदुजा परिवार को आज हमारे परिवार के संरक्षक और हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन एसपी हिंदुजा के निधन की सूचना देते भारी दुख: हो रहा है। वह परिवार के मेंटर थे। उन्होंने मेजबान देश यूके और अपने देश भारत के बीच मजबूत संबंध बनाने में अपने भाइयों के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उल्लेखनीय है कि देश में ट्रक बनाने के कारोबार ...
प्रकाश बादल का निधन, दो दिन का राष्ट्रीय शोक, राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने जताया दुख

प्रकाश बादल का निधन, दो दिन का राष्ट्रीय शोक, राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने जताया दुख

देश
नई दिल्ली (New Delhi)। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री (Former Chief Minister of Punjab) और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक (Patron of Shiromani Akali Dal) प्रकाश सिंह बादल (Prakash Singh Badal) के निधन की खबर से राजनीति जगत में शोक की लहर है। स्व. बादल को श्रद्धांजलि देने का तांता लगा हुआ है। उनके निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu), प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi), कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अलावा उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों और कई बड़े नेताओं ने शोक जताया है। इसी बीच केन्द्र सरकार ने बादल के निधन पर दो दिन का राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई भी सरकारी सांस्कृतिक आयोजन नहीं होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार देर रात ट्वीट कर प्रकाश बादल के निधन पर शोक जताया। राष...
नवाब जफर मीर अब्दुल्लाह का निधन, सीएम योगी और अखिलेश यादव ने जताया शोक

नवाब जफर मीर अब्दुल्लाह का निधन, सीएम योगी और अखिलेश यादव ने जताया शोक

देश
लखनऊ (Lucknow)। लखनऊ के मशहूर नवाब जाफर मीर अब्दुल्ला (Famous Nawab Jafar Mir Abdullah) का मंगलवार को निधन हो गया। लम्बे समय से बीमार (sick for long time) चल रहे नवाब मीर जाफर ने विवेकानंद अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके निधन पर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (SP President Akhilesh Yadav) ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री योगी ने नवाब जफर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। विधान परिषद सदस्य एवं उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के अध्यक्ष मोहसिन रजा ने कहा कि नवाब जाफर मीर अब्दुल्लाह साहब के इंतेक़ाल की दुखद खबर मिली, अल्लाह उनको जन्नत में स्थान दें। साथ ही उनके घरवालों और चाहने वालों को ये ग़म सहने की ताक़त अ...
बहुत याद आएंगे सलीम दुर्रानी

बहुत याद आएंगे सलीम दुर्रानी

अवर्गीकृत
- आर.के. सिन्हा सलीम दुर्रानी के बीते रविवार को निधन से भारत ने अपना 1960 और 1970 के दशकों के एक बेहद लोकप्रिय और लाजवाब क्रिकेटर खो दिया। सलीम दुर्रानी ने गुजरात के जामनगर में आखिरी सांस ली। सलीम दुर्रानी जब मैदान में होते थे, तो कोई भी लम्हा नीरस नहीं होता था। सलीम दुर्रानी के लिए मशहूर था कि वे दर्शकों की मांग पर छक्का मारते थे। उन्हें भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल हरफनमौला क्रिकेटर माना जाता था। दर्शकों की छक्के की मांग को वे फौरन पूरा करते थे। वे राजधानी में सालों राजस्थान की तरफ से रणजी ट्रॉफी के मैच खेलने के लिए करनैल सिंह स्टेडियम में आया करते थे। राजस्थान की उस दौर की टीम में हनुमंत सिंह, लक्ष्मण सिंह तथा कैलाश गट्टानी जैसे स्टार प्लेयर होते थे। हनुमंत सिंह तो सेंट स्टीफंस कॉलेज के स्टूडेंट रहे थे। पर सलीम दुर्रानी की लोकप्रियता के सामने बाकी सब उन्नीस थे। उनकी बेखौफ बल्लेबाजी को दे...
पांच बार सांसद रहे भाजपा के दिग्गज नेता फूल चंद वर्मा का निधन

पांच बार सांसद रहे भाजपा के दिग्गज नेता फूल चंद वर्मा का निधन

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल। देवास-उज्जैन क्षेत्र से पांच बार सांसद (five time MP) रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता फूल चंद वर्मा (Senior BJP leader Phool Chand Verma) का बुधवार को निधन हो गया। वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने 83 साल की उम्र में मुम्बई के कोकिलाबेन अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। वरिष्ठ भाजपा नेता फूलचंद वर्मा को अक्टूबर महीने की शुरुआत में तबीयत बिगड़ने के बाद एयर एंबुलेंस से मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया था। बुधवार को उपचार के दौरान वहां उनका निधन हो गया। उनके की खबर के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। वर्मा भाजपा के उन चुनिंदा नेताओं में से एक थे, जो जनसंघ के समय से पार्टी से जुड़े थे और अपना पहला लोकसभा चुनाव भी उन्होंने जनसंघ से ही लड़ा था। फूलचंद वर्मा देवास सीट (पहले शाजापुर नाम ) से चार बार और फिर एक बार उज्जैन सीट से सांसद रहे। साल 1971 में फूल चंद व...

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

विदेश
बालमोरल/स्कॉटलैंड। ब्रिटेन की महारानी (queen of britain) और सात दशकों तक देश की प्रमुख एलिजाबेथ द्वितीय (Elizabeth II) का 96 वर्ष की आयु में निधन (death) हो गया। इसकी पुष्टि बकिंघम पैलेस ने गुरुवार को की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मैं उनकी गर्मजोशी और दयालुता को कभी नहीं भूलूंगा। बकिंघम पैलेस ने जारी एक बयान में कहा कि गुरुवार दोपहर महारानी का बालमोरल में शांतिपूर्वक निधन हो गया। महारानी की मृत्यु के बाद उनका सबसे बड़े पुत्र आौर उत्तराधिकारी 73 वर्षीय बेटा चार्ल्स स्वत: ही ब्रिटेन के राजा बन जाएंगे और इसके साथ ही वे ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और न्यूजीलैंड सहित 14 अन्य क्षेत्रों के प्रमुख बन जाएंगे। डॉक्टरों द्वारा उनके स्वास्थ्य के बारे में चिंता जताने पर परिवार उनके स्कॉटिश घर, ...

गोर्बाच्येव थे रूसी महानायक

अवर्गीकृत
- डा. वेदप्रताप वैदिक मिखाइल गोर्बाच्येव के निधन पर पश्चिमी दुनिया ने गहन शोक व्यक्त किया है। शोक तो व्लादिमीर पूतिन ने भी प्रकट किया है लेकिन रूस के इतिहास में जैसे व्लादिमीर इलिच लेनिन का नाम अमर है, वैसे ही गोर्बाच्येव का भी रहेगा। रूस के बाहर की दुनिया शायद लेनिन से ज्यादा गोर्बाच्येव को याद करेगी। यह ठीक है कि लेनिन के प्रशंसक और अनुयायी चीन से क्यूबा तक फैले हुए थे और माओ त्से तुंग से लेकर फिदेल कास्त्रो तक लेनिन की विरुदावलियां गाया करते थे लेकिन गोर्बाच्येव ने जो कर दिया, वह एक असंभव लगने वाला कार्य था। उन्होंने सोवियत संघ को कम्युनिस्ट पार्टी के शिकंजे से बाहर निकाल दिया, सारी दुनिया में फैले शीतयुद्ध को विदा कर दिया, सोवियत संघ से 15 देशों को अलग करके आजादी दिलवा दी, दो टुकड़ों में बंटे जर्मनी को एक करवा दिया, वारसा पेक्ट को भंग करवा दिया, परमाणु-शस्त्रों पर नियंत्रण की कोशिश की ...
मशहूर गायक भूपेंद्र सिंह का निधन

मशहूर गायक भूपेंद्र सिंह का निधन

देश, बॉलीवुड
मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर गायक (Bollywood's famous singer) और गजल लेखक (Ghazal writer) भूपेंद्र सिंह (Bhupendra Singh) का 82 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और 9 दिन से अस्पताल में भर्ती थे। सोमवार शाम दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। भूपेन्द्र के निधन की खबर उनकी पत्नी मिताली सिंह ने दी है। उनकी पत्नी मिताली सिंह भी मशहूर गायिका हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिन से भूपेन्द्र कई बीमारियों का सामना कर रहे थे, उन्हें यूरिनरी इंफेक्शन भी था। 6 फरवरी 1940 को अमृतसर में जन्मे सिंगर भूपेंद्र सिंह ने संगीत की शिक्षा अपने पिता नत्था सिंह से प्राप्त की. वह बचपन से ही गिटार बजाने में माहिर थे।डॉक्टरों को उन्हें कैंसर होने का शक था लेकिन उनके कोरोना संक्रमित होने की वजह से टेस्ट नहीं हो पाए थे। आज शाम 7 बजे के आस पास उनकी की मौत हो गई। भूपेन्द्र की मौत क...