Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Parul Chaudhary

एशियाई खेल : महिलाओं की 5000 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय बनीं पारुल चौधरी

एशियाई खेल : महिलाओं की 5000 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय बनीं पारुल चौधरी

खेल
हांगझू। भारतीय धावक पारुल चौधरी ने मंगलवार को एशियाई खेलों में महिलाओं की 5000 मीटर में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। सोमवार को महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में रजत पदक जीतने के बाद मैदान पर लौटते हुए, पारुल ने 15:14.75 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। वह एशियाई खेलों में महिलाओं की 5000 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। पारुल ने विजयी होने के लिए समर्पण और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया। वह अंत के लगभग 20 मीटर दौड़ में दूसरे स्थान पर रहीं थीं, लेकिन इसके बाद उन्होंने जापान की रिरिका हिरोनका को पीछे छोड़ने के लिए अपना सब कुछ झोंक दिया और स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में एक अन्य एथलीट अंकिता, जो शुरू में शीर्ष चार में थी,15:33.03 के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ के साथ पांचवें स्थान पर रहीं...
राष्ट्रीय खेल : अभिषेक पाल और पारुल चौधरी ने 5,000 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण

राष्ट्रीय खेल : अभिषेक पाल और पारुल चौधरी ने 5,000 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण

खेल
गांधीनगर। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अभिषेक पाल (Abhishek Pal) और पारुल चौधरी (Parul Chaudhary ) ने शनिवार को अपने राज्य के लिए 5,000 मीटर दौड़ (5,000 meter run) में पुरुष व महिला स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतकर यहां राष्ट्रीय खेलों में अनूठा डबल पूरा किया। पारुल चौधरी अपने प्रदर्शन से खुश थीं लेकिन अभिषेक पाल थोड़ा निराश नजर आए, हालांकि उन्होंने सर्विसेज के करित कुमार और सावन बरवाल के साथ-साथ मौजूदा चैम्पियन जी. लक्ष्मणन की कड़ी चुनौती पर पार पाकर खिताबी जीत हासिल की। स्वर्णिम जीत के बाद उन्होंने खुलासा किया कि उनकी निगाहें स्वर्ण जीतने के साथ गेम्स रिकॉर्ड पर भी थीं। उन्होंने कहा, “मैं जीत से खुश हूं लेकिन फिर भी निराशा हूं।” अभिषेक पाल ने 14:07.25 सेकेंड का समय दर्ज किया, जो 13:50.05 के खेल रिकॉर्ड से काफी दूर था। 25 वर्षीय धावक ने कहा, “हां, मैं रिकॉर्ड पर नजर गड़ाए हुए था। लेकिन ...