Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: panoramic coordination

प्रकाश और अंधेरे का मनोरम समन्वय है दीपावली का लालित्य

प्रकाश और अंधेरे का मनोरम समन्वय है दीपावली का लालित्य

अवर्गीकृत
- सुरेन्द्र किशोरी आलोक पर्व दीपावली असत्य पर सत्य और तमस पर ज्योति की विजय का सनातन उद्घोष है। यह पर्व निराशा के सघन अंधकार में आशा की किरण जगाता है। किसान के उदास अधरों पर हर्ष की लाली बिखेरता है और मन के सूने आंगन में हर्षोल्लास की किरणें जगाता है। सुख-समृद्धि से परिपूर्ण करने वाली मां लक्ष्मी और ऋद्धि-सिद्धि दायक गणपति गणेश पूजन का पांच दिवसीय पर्व दीपावली शुरू हो चुका है। धनतेरस से इसकी शुरुआत हुई। रविवार को छोटी दीपावली के बाद सोमवार को प्रकाश और ज्योति का महोत्सव दीपावली मनाया जाएगा। भगवान प्रभु श्रीराम के लंका पर विजय और 14 वर्ष के वनवास की अवधि पूरी कर अयोध्या वापस लौटने की खुशी में मनाया जाने वाला दीपावली आज के समय में तब और प्रासंगिक हो गया है, जब सैकड़ों वर्ष के कठिन संघर्ष के बाद अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण तेजी से हो रहा है। 2024 में मकर संक्रांति के दिन ...