Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Panchayat Elections

मध्य प्रदेश में जन-जन तक पहुंची भाजपा

अवर्गीकृत
- विष्णुदत्त शर्मा मध्य प्रदेश में हाल में हुए नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में हुई जीत-हार राजनीतिक विश्लेषण का विषय हो सकती है, लेकिन जनता के संदेश को समझने के लिए किसी विशेषज्ञ की जरूरत नहीं है। सुदूर ग्रामीण अंचलों से लेकर तेजी से महानगर बन रहे शहरों तक यह संदेश एक ही भाषा में है। इससे पता चलता है कि केंद्र और प्रदेश सरकार की गरीब कल्याण तथा विकास की योजनाओं के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी भी जन-जन तक पहुंच चुकी है। एक राजनीतिक दल और जन का आपसी जुड़ाव अब इतना परिपक्व हो चुका है कि विरोधियों के तमाम झूठ और दुष्प्रचार भी इन्हें अलग नहीं कर पा रहे हैं। पार्टी और जन के इस जुड़ाव के शिल्पकार वे परिश्रमी और समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो हर मुसीबत में लोगों का सहारा बने। उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनका लाभ भी दिलाया। राष्ट्रवाद और अंत्योदय के रास्ते पर चलने वाली भारतीय जनता पार्टी की सर...