Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

Tag: outcry

संकट में पाक को याद आया भारत

अवर्गीकृत
- आर.के. सिन्हा पाकिस्तान में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। पड़ोसी मुल्क का बड़ा हिस्सा जलमग्न हो गया है। अब तक बड़ी संख्या में लोगों की जान तक जा चुकी है। स्थिति वास्तव में बहुत गंभीर है। बाढ़ग्रस्त इलाकों में लोग दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं। स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि पाकिस्तान ने भारत से आलू, टमाटर,प्याज और खाद्य तेलों का आयात करने की इच्छा जताई है। वहां इन तमाम जरूरी चीजों का संकट पैदा हो गया है। पाकिस्तान के पास कोई विकल्प भी तो नहीं बचा है कि वह भारत से खाने-पीने की जरूरी चीजों का आयात न करे। पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने कहा कि सरकार बाढ़ के बाद देश भर में फसल बर्बाद होने के बाद लोगों की सुविधा के लिए भारत से सब्जियां और अन्य खाद्य पदार्थ आयात करने पर गंभीरता से विचार कर रही है। पाकिस्तान ने अगस्त 2019 में औपचारिक रूप से भारत के साथ अपने व्यापारिक संबंधों को इजर...