Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Our Goal

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में स्वर्ण पदक जीतना हमारा लक्ष्य : स्मृती मंधाना

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में स्वर्ण पदक जीतना हमारा लक्ष्य : स्मृती मंधाना

खेल
नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian women's cricket team) की सलामी बल्लेबाज और उपकप्तान (Opener and vice-captain) स्मृती मंधाना (Smriti Mandhana) ने कहा कि टीम का लक्ष्य राष्ट्रमंडल खेल 2022 (सीडब्ल्यूजी) (Commonwealth Games 2022 (CWG)) में स्वर्ण पदक जीतना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम इतिहास में पहली बार राष्ट्रमंडल खेल 2022 में प्रतिस्पर्धा करेगी, जो बर्मिंघम में 29 जुलाई से शुरू हो रहा है। 29 जुलाई को भारतीय टीम अपने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी। मंधाना ने शुक्रवार को बर्मिंघम के लिए टीम के प्रस्थान से पहले मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "शिविर में मूड बहुत अच्छा है और हम सीडब्ल्यूजी में प्रतिस्पर्धा करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। निश्चित रूप से हमारा लक्ष्य स्वर्ण जीतना है। हमने टीवी पर ओलंपिक और सीडब्ल्यूजी को देखा है। टोक्यो में स...