Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: one lakh lamps

मप्र में मनाई गई राम दीपावली, एक लाख दीयों से जगमग हुआ महाकाल का आंगन

मप्र में मनाई गई राम दीपावली, एक लाख दीयों से जगमग हुआ महाकाल का आंगन

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल (Bhopal)। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Ramlala's life consecration in Ayodhya) हो गई है। इस अवसर पर शाम को देशभर में राम दीपावली मनाई गई। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में भी घर-घर दीप जलाकर खुशियां (Happiness by lighting lamps in every house) मनाईं। उज्जैन में महाकाल का आंगन एक लाख और जबलपुर में नर्मदा का ग्वारीघाट 51 हजार दीपों से जगमग हुआ। महाकाल की नगरी को भी अयोध्या की तरह सजाया गया। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सोमवार को उज्जैन में महाकालेश्वर को छह टन रवे के हलवे का भोग लगाया। यह हलवा प्रसाद के रूप में दोपहर में महाआरती के बाद भक्तों में बांटा गया। अल सुबह भस्म आरती में महाकाल पर पुष्पवर्षा भी की गई। भगवान महाकाल और जय श्रीराम के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। श्री राम के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। वहीं, शाम को भव्य दीपोत्सव की धूम दिखाई ...