Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: one injured

इंदौरः महू आर्मी की बेरछा रेंज में बम फटने से बकरी चराने गए बच्चे मौत, एक घायल

इंदौरः महू आर्मी की बेरछा रेंज में बम फटने से बकरी चराने गए बच्चे मौत, एक घायल

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल (Bhopal)। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर जिले (Indore district) में महू तहसील (Mhow tehsil) के बड़गोंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत आर्मी की बेरछा रेंज (Berchha Range) में रविवार को एक हादसा हो गया। यहां बकरी चराने गए दो बच्चों में से एक की बम की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे महू के निजी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। एडिशनल एसपी ग्रामीण रूपेश द्विवेदी ने बताया कि रविवार को ग्राम तिंछा के कान्हा उर्फ श्रीराम पुत्र भवान सिंह (10) और विशाल पुत्र राजेंद्र (12) अपने अन्य दोस्तों के साथ बकरी चराने के लिए जंगल में गए थे। इस दौरान वह बेरछा रेंज के पास पहुंच गए, जहां विशाल ने करीब 6 से 8 इंच लंबा शेल बम उठा लिया और वह वहीं पर फट गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, श्रीराम घायल हो गया। उसने लंगड़ाते हुए गांव में आकर घटना की जानकारी दी। कान्...
इंदौरः ब्रिज से उतर रही क्रेन ने दो बाइकों को रौंदा, चार लोगों की मौत, एक घायल

इंदौरः ब्रिज से उतर रही क्रेन ने दो बाइकों को रौंदा, चार लोगों की मौत, एक घायल

देश, मध्य प्रदेश
इंदौर। शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां ब्रिज पर उतरते समय एक क्रेन ने सामने जा रही दो बाइकों को कुचल दिया। इस हादसे में बाइक सवार चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला, छह साल का बच्चा और दो पुरुष शामिल हैं। एक अन्य 40 साल की महिला घायल हुई है। उसका पैर टूटा है। उसे गंभीर हालत में अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। बाणगंगा थाना प्रभारी राजेन्द्र सोनी ने बताया कि घटना मंगलवार शाम करीब 6 बजे की है। क्रेन बाणगंगा ब्रिज से सांवेर रोड की तरफ उतर रही थी और इसके आगे बाइकें चल रही थीं। क्रेन बाइक सवारों पर कैसे चढ़ी, इस बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। हमारे पास सूचना आई थी कि क्रेन ने चार लोगों को कुचल दिया है और वो क्रेन के नीचे दबे हुए हैं। चार शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए और एक...
जेल में भिड़े मूसेवाला के हत्यारोपी, दो की मौत, एक घायल

जेल में भिड़े मूसेवाला के हत्यारोपी, दो की मौत, एक घायल

देश
चंडीगढ़। पंजाब की गोविंदवाल साहिब जेल में बंद गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपितों के बीच रविवार को हुई खूनी झड़प में दो गैंगस्टरों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घटना पर रिपोर्ट तलब कर ली है। मूसेवाला हत्याकांड के आरोपित गैंगस्टर मनदीप सिंह तूफान तथा मनमोहन सिंह मोहना की जेल में कैदियों के साथ किसी बात को लेकर झड़प हुई। इसके बाद कैदियों ने उसे पीट-पीटकर कर मौत के घाट उतार दिया। इन दोनों को सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के दौरान स्टैंडबाय रखा गया था। मूसेवाला की हत्या के बाद दोनों आरोपित लुधियाना के संदीप के साथ अंडरग्राउंड हो गए थे। संदीप ने दोनों आरोपितों को लुधियाना में अपने एक रिश्तेदार के घर में पनाह देकर कई दिनों तक रखा था। कुछ दिन लुधियाना में रहने के बाद दोनों गैंगस्टर मनदीप सिंह तूफान और मनी लुधियाना से चले गए थे, जबकि उसके बा...

गुरुग्राम: निर्माणाधीन इमारत की 17वीं मंजिल से गिरकर चार मजदूरों की मौत, एक घायल

देश
सेक्टर-77 एमआर पालम हिल्स के प्रोजेक्ट में हुआ यह हादसा गुरुग्राम। यहां सेक्टर-77 (Sector-77) स्थित एमआर कंपनी के एक प्रोजेक्ट (project of MR company) में मंगलवार देर शाम निर्माण कार्य के दौरान 17वीं मंजिल से गिरकर चार मजदूरों की मौत (Four laborers died after falling from 17th floor) और एक घायल हो गया। घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार सेक्टर-77 स्थित एमआर कंपनी के पालम हिल्स प्रोजेक्ट के निर्माण का ठेका जेजे आरएस नामक कंपनी के पास है। मंगलवार को सोसायटी की इमारत पर टावर क्रेन को फिक्स करने के लिए कुछ मजदूर 17वीं मंजिल पर चढ़े हुए थे। इसी दौरान पांच मजदूर फिसलकर नीचे गिर गए। पांच में से एक मजदूर 12वीं मंजिल पर सुरक्षा उपकरण में उलझ गया, जो नीचे नहीं गिरा। बाकी के चार मजदूर नीचे गिरे और उनकी मौत हो गई। सभी मजदू...