Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: one coach

राष्ट्रीय खेल सम्मान से अलंकृत होंगे मप्र के तीन खिलाड़ी और एक प्रशिक्षक

राष्ट्रीय खेल सम्मान से अलंकृत होंगे मप्र के तीन खिलाड़ी और एक प्रशिक्षक

खेल, देश, मध्य प्रदेश
-ऐश्वर्य, प्राची और सुशीला को अर्जुन पुरस्कार, हॉकी प्रशिक्षक शिवेन्द्र को मिलेगा द्रोणाचार्य भोपाल (Bhopal)। वर्ष 2023 का अंतिम दौर मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए खुशियों की सौगात लाया है। पहली बार मध्यप्रदेश के तीन खिलाड़ियों और एक प्रशिक्षक को राष्ट्रीय खेल सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के ओलम्पिक खिलाड़ी ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, पेरा कनोइंग की प्राची यादव और मध्यप्रदेश महिला हॉकी अकादमी की पूर्व खिलाड़ी और वर्तमान में हॉकी इंडिया की स्टार प्लेयर सुशीला चानू को राष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ठ खेल पुरस्कार अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, भारतीय हॉकी टीम के कोच शिवेन्द्र सिंह को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उक्त जानकारी बुधवार को जनसम्पर्क अधिकारी बिन्दु सुनील ने दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आगामी 09 जनवरी 2024 को...