Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: official language

संविधान सभा में आज ही शुरू हुई थी हिंदी राजभाषा के प्रश्न पर बहस

अवर्गीकृत
- गौरव अवस्थी आज 13 सितंबर है। हिंदी दिवस के संदर्भ में 12,13 और 14 सितंबर का अहम स्थान है। 12 सितंबर को ही संविधान सभा में हिंदी को राजभाषा बनाए जाने के तैयार किए गए मसौदे पर आए 300 से अधिक संशोधनों पर दिलचस्प बहस शुरू हुई थी। हिंदी और अहिंदी भाषी राज्यों के प्रतिनिधियों के बीच गरमागरम यह बहस लोकसभा सचिवालय द्वारा 1994 में प्रकाशित की गई 'भारतीय संविधान सभा के वाद विवाद की सरकारी रिपोर्ट' का अहम दस्तावेज है। हिंदी को राज या राष्ट्रभाषा बनाए जाने से जुड़े संशोधनों पर संविधान सभा में हुई बहस में पंडित जवाहरलाल नेहरू, राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन, मौलाना अबुल कलाम आजाद, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, सेठ गोविंद दास, एन गोपालस्वामी आयंगर, अलगू राय शास्त्री, आरबी धुलेकर, मौलाना हसरत मोहानी, वीएन गाडगिल, नजीरउद्दीन अहमद, मौलाना हिफजुररहमान, श्रीमती जी. दुर्गाबाई , डॉ. रघुवीर, मोहम्मद इस्माइल, शंकर...

राजभाषा को जीवन की भी भाषा बनाएं

अवर्गीकृत
- प्रो. संजय द्विवेदी गुजरात के सूरत में 14 सितंबर से शुरू होने वाले दो दिवसीय द्वितीय राजभाषा सम्मेलन पर सिर्फ और सिर्फ फौरी तौर पर यह जरूरी है कि हम राजभाषा की विकास बाधाओं पर बात जरूर करें। यह भी पहचानें कि राजभाषा किसकी है और राजभाषा की जरूरत किसे है? लंबे समय बाद दिल्ली में एक ऐसी सरकार है जिसके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रमुख नेता राजभाषा को लेकर बहुत संजीदा हैं। प्रधानमंत्री ने भारत ही नहीं विश्व मंच पर हिंदी में बोलकर आम हिंदुस्तानी को आत्मविश्वास से भर दिया है। आज हमारे प्रमुख मंत्रीगण राजभाषा हिंदी में बोलते और उसमें व्यवहार करते हैं। इसी तरह गृह मंत्री अमित शाह जो स्वयं गुजराती भाषी हैं, का भी हिंदी प्रेम जाहिर है। वे राजभाषा की उपयोगिता और उसकी शक्ति को जिस तरह पारिभाषित करते हैं, वह अप्रतिम है। अभी पिछले माह भोपाल में हुआ उनका व्याख्यान हो या पिछले वाराणसी राजभाषा सम्मे...