Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

Tag: now step

अब सूरज की ओर कदम…

अब सूरज की ओर कदम…

अवर्गीकृत
- प्रभुनाथ शुक्ल अंतरिक्ष विज्ञान में भारत महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। अंतरिक्ष की दुनिया में सबसे कम खर्च में हमारे वैज्ञानिकों ने बुलंदी का झंडा गाड़ा है। हम चांद पहुंच चुके हैं और कदम सूरज की तरफ बढ़ गए हैं। कभी हम साइकिल पर मिसाइल रखकर लांचिंग पैड तक जाते थे, लेकिन आज हमारे पास अत्याधुनिक तकनीकी उपलब्ध है। इसका लोहा अमेरिका और दुनिया के तकनीकी एवं साधन संपन्न देश मानते हैं। इसरो के चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग ने सारी दुनिया को चौंका दिया। इस सफलता की पूरी दुनिया गवाह बनी। अंतरिक्ष में यह नए युग की शुरुआत है। अंतरिक्ष में बढ़ते कदम की वजह से चन्द्रमा के साथ-साथ अन्य तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इस मिशन का उपयोग हम विभिन्न क्षेत्रों में करेंगे। इसकी वजह कृषि एवं दूसरे क्षेत्र में बड़ा फायदा मिलेगा। हमारे सफल अंतरिक्ष कार्यक्रम की वजह से मौसम की सटीक जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है...