Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Not Sure

वायु प्रदूषण पर चिंता, पर कानून का पालन नहीं हो पाता सुनिश्चित!

अवर्गीकृत
- लिमटी खरे विकास तो हो रहा है पर विकास के साथ मानकों की अनदेखी के चलते होने वाले दुष्परिणामों पर कोई भी देश संजीदा नजर नहीं आता है। इस समय सबसे ज्यादा वायु प्रदूषण का ही मुद्दा सोशल मीडिया पर चल रहा है। इसके बाद भी किसी भी देश की सरकार के द्वारा इस मामले में चिंता न किया जाना सबसे ज्यादा आश्चर्य की बात ही माना जा सकता है। स्विटजरलैण्ड को दुनिया का सबसे खूबसूरत देश माना जाता है। स्विटजरलैण्ड की आईक्यू एयर नामक संस्था के द्वारा हाल ही में विश्व के देशों की वायु गणवत्ता की रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में बंगलादेश को दुनिया का सबसे प्रदूषित देश माना गया है, वहीं भारत का स्थान पांचवी पायदान पर है। भारत की राजनैतिक राजधानी दिल्ली को लगातार चौथे साल दुनिया भर में सबसे प्रदूषित राजधानी का तगमा दिया गया है। 2021 में ही विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा हवा की गुणवत्ता के मानकों में कुछ बदलाव भ...