Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: new Uttar Pradesh

नए भारत का नया उत्तर प्रदेश

नए भारत का नया उत्तर प्रदेश

अवर्गीकृत
- डॉ. सौरभ मालवीय उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के छह महीने पूर्ण कर लिए हैं। राज्य के राजनीतिक इतिहास में लगभग साढ़े तीन दशक के पश्चात किसी दल को दोबारा सत्ता में लाने का इतिहास रचने वाले योगी आदित्यनाथ ने अपने मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल के दौरान बड़े धैर्य एवं साहस के साथ अनेक चुनौतियों का सामना किया। उन्हें जहां विरोधियों का प्रहार, आरोप-प्रत्यारोप एवं बुलडोजर से मकान तोड़ने जैसे प्रकरणों का सामना करना पड़ा, वहीं अपनी जनहितैषी नीतियों से उन्होंने जनता का समर्थन एवं आशीर्वाद भी प्राप्त किया। उन्होंने आजमगढ़ एवं रामपुर लोकसभा क्षेत्र से उपचुनाव में विजय प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया कि वह वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं तथा विजयश्री प्राप्त करने के लिए समर्थ भी हैं। वास्तव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा की रीति9नीति के अन...

अमन चैन वाला नया उत्तर प्रदेश

अवर्गीकृत
- शशिकान्त जायसवाल आम धारणा है कि पुलिस हमेशा घटना होने के बाद पहुंचती है, अमूमन होता भी यही है, लेकिन यूपी पुलिस इस धारणा को तोड़ रही है और अब किसी संभावित घटना की रोकथाम कर रही है। तभी तो चाहे कांवड़ यात्रा हो या रामनवमी, हनुमान जयंती और अग्निपथ योजना सहित कई ऐसे आयोजन और घटनाक्रम रहे, जिनमें देश के कई राज्य जल उठे लेकिन उत्तर प्रदेश में शांति रही। विधानसभा चुनाव की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्वक हुई। जबकि कुछ माह पहले बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव के बाद सुप्रीम कोर्ट को भी हस्तक्षेप करना पड़ा और सीबीआई जांच तक चल रही है। यह वही उत्तर प्रदेश है, जिसमें कुछ वर्षों पहले तक पर्व-त्योहारों पर सांप्रदायिक हिंसा और दंगा आम बात थी। उत्तर प्रदेश की पहचान देशभर में ध्वस्त कानून व्यवस्था के रूप में भी थी, लेकिन अब इसी प्रदेश को लेकर लोगों का नजरिया बदला है तो इसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को...