Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: New Possibility.

नाथद्वारा का विश्वास स्वरूपम और पर्यटन की नई संभावना

नाथद्वारा का विश्वास स्वरूपम और पर्यटन की नई संभावना

अवर्गीकृत
- मदन पालीवाल राजस्थान के नाथद्वारा में स्थित विश्वास स्वरूपम (स्टैच्यू ऑफ बिलीफ) पर्यटकों को लुभाने लगा है। दो साल पहले नवंबर में उद्घाटन के बाद से अब तक 15 लाख से अधिक पर्यटक यहां पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद ले चुके हैं। यहां भगवान शिव की यह 369 फीट ऊंची मूर्ति है। यह केंद्र तेजी से प्रमुख आध्यात्मिक और सांस्कृतिक स्थल के रूप में उभर रहा है। नाथद्वारा झीलों की नगरी उदयपुर से मात्र 45 किलोमीटर की दूरी पर है। राजसमंद के नाथद्वारा के आसपास का इलाका प्राकृतिक रूप से बेहद समृद्ध है। अरावली पर्वतमाला के पास बनास नदी के किनारे पर बसे इस नाथद्वारा को श्रीनाथजी नाथद्वारा के नाम से ही जाता जाता है। श्रीनाथजी के मंदिर की वजह से आज नाथद्वारा की पहचान केवल देश में ही नहीं, बल्कि विदेश में भी है। यह जानना भी दिलचस्प होगा कि यह मूर्ति दुनिया में भगवान शिव की सबसे ऊंची मूर्तियों में से एक है। यह...