Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: New Consciousness

नई चेतना का भारत

नई चेतना का भारत

अवर्गीकृत
- डॉ. दिलीप अग्निहोत्री नई संसद का निर्माण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इच्छाशक्ति से सम्भव हुआ। अन्यथा विपक्षी पार्टियों ने इसे बाधित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उस समय परिस्थितियां अत्यंत प्रतिकूल थीं। कोरोना आपदा का समय था। वैसे संसद के नए भवन का निर्माण यूपीए सरकार के समय होना अपेक्षित था। लेकिन उस सरकार ने इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। जब नरेन्द्र मोदी ने सेंट्रल विस्टा के निर्माण का निर्णय लिया, तब यूपीए के वही लोग हमलावर हो गए। कोरोना संकट की दुहाई दी। इसके मूल में विचार यह था कि नई संसद के निर्माण का श्रेय नरेन्द्र मोदी को नहीं मिलना चाहिए। लेकिन मोदी दृढ़ निश्चय कर चुके थे। दिल्ली की केजरीवाल सरकार मजदूरों को बाहर निकालने का काम कर रही थी। सेंट्रल विस्टा निर्माण में मोदी सरकार ने तीस हजार श्रमिकों को उस समय आजीविका प्रदान की। प्रधानमंत्री मोदी ने नई संसद में कहा भी की वह समय ...
वैज्ञानिक कालगणना और भारतीय अध्यात्म

वैज्ञानिक कालगणना और भारतीय अध्यात्म

अवर्गीकृत
- डॉ. दिलीप अग्निहोत्री भारतीय नव वर्ष का शुभारंभ प्रकृति की नवचेतना के साथ होता है। वृक्ष नए रूप में पल्लवित होते है। प्रकृति सर्वत्र उत्साह का संचार करती है। मां दुर्गा की उपासना से माहौल भक्तिमय हो जाता है। दुनिया की सर्वाधिक प्राचीन व वैज्ञानिक कालगणना का आविष्कार भारत में हुआ था। इसमें समय के न्यूनतम अंश का भी समावेश है। प्रलय के बाद भी यह कालगणना निरन्तर जारी रहेगी। प्रासंगिक रहेगी। इसके नववर्ष में प्रकृति भी नए रूप में परिलक्षित होती है। यह संधिकाल आध्यात्मिक ऊर्जा को प्राप्त करने का अवसर होता है। इसमें पाश्चात्य नववर्ष की तरह देररात का हंगामा नहीं होता। भारतीय कालगणना में परमाणु से लेकर कल्प तक का विचार है। इसलिए यह पूर्णतया वैज्ञानिक है। भारतीय नववर्ष का प्रथम दिन अपने में व्यापक संदेश देने वाला होता है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को ही पृथ्वी माता का प्रादुर्भाव हुआ। इसी के साथ ब्रह्म...