Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Navneet Kaur

सर्कल में मिले मौकों को गोल में बदलना हमारे लिए महत्वपूर्ण होगा : नवनीत कौर

सर्कल में मिले मौकों को गोल में बदलना हमारे लिए महत्वपूर्ण होगा : नवनीत कौर

खेल
रांची (Ranchi)। रांची में लगभग एक सप्ताह बिताने और मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ में प्रशिक्षण लेने के बाद, भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian Women's Hockey Team) एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर रांची 2024 (FIH Hockey Olympic Qualifier Ranchi 2024) में चुनौती के लिए तैयार है, जहां वे 13 जनवरी को संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of america) के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेंगे। हॉकी इंडिया (Hockey India) के हवाले से अनुभवी आक्रामक मिडफील्डर नवनीत कौर (Midfielder Navneet Kaur) ने घरेलू मैदान पर अपने महत्वपूर्ण प्रदर्शन को लेकर कहा, "रांची में जल्दी पहुंचने से हमें मुख्य पिच पर काफी कुछ सत्र हासिल करने में मदद मिली है और इससे हमें यहां के मौसम के लिए अभ्यस्त होने में भी मदद मिली है। चूंकि हम पहले भी महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान इस स्थान पर खेल चुके हैं, हम पिच को अच्छी तरह से जानते...