Sunday, September 22"खबर जो असर करे"

Tag: National Rifle Association

कलिकेश नारायण सिंह बने नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष

कलिकेश नारायण सिंह बने नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष

खेल
नई दिल्ली। कलिकेश नारायण सिंह देव को नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) का नया अध्यक्ष चुना गया है। 21 सितंबर 2024 को कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुए अध्यक्षीय चुनावों में उन्हें 36 मत प्राप्त हुए जबकि उनके प्रतिद्वंदी, वी.के. ढल को 21 मत प्राप्त हुए। राजस्थान उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश अनिल देव सिंह की निगरानी में चुनाव संपन्न हुए, जो चुनाव अधिकारी (आरओ) थे। एनआरएआई की एक विशेष आम सभा बैठक चुनाव कराने के लिए बुलाई गई थी। 67 पात्र सदस्यों में से 57 सदस्यों ने गुप्त मतदान के माध्यम से अपने वोट डाले। कलिकेश नारायण सिंह को 12 महीने की अवधि के लिए अध्यक्ष चुना गया है। परिणाम घोषित होने के बाद खुशी से भावुक कलिकेश नारायण ने कहा, "यह एक शानदार लोकतांत्रिक चुनाव का उदाहरण था। मैं सभी सदस्यों का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने आकर अपना समर्थन दिखाया। हम शूटिंग खेल को आगे ...